Jigra-Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Day 4 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो फिल्मों में कमाई को लेकर जबरदस्त टक्कर चल रही है। जी हां, हाल ही में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ (Vicky Vidya ka woh wala video) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और वेदांग रैना की ‘जिगरा’ (Jigra) रिलीज हुई है। दोनों फिल्मे कमाई को लेकर हाथ-पैर मार रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की है और दोनों फिल्मों में कौन आगे है?
किसकी कितनी कमाई?
सबसे पहले बात अगर फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की करें तो Sacnilk.com के अनुसार इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 2.25 करोड़ रुपये की शुरुआती और अनुमानित कमाई की है। फिल्म की कमाई के ऑफिशियल नंबर आने के बाद फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 21.05 करोड़ रुपये हो गई है।
दोनों फिल्मों में कौन आगे?
वहीं, अगर बात फिल्म ‘जिगरा’ की करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। जी हां, ये आंकड़े फिल्म की एर्ली एसटिमेट के आधार पर है और कुछ बदलाव भी हो सकता है। इसी के साथ ‘जिगरा’ की टोटल कमाई 18.10 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, अगर इन दोनों फिल्मों की कमाई को देखा जाए तो ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ही आगे चल रही है, लेकिन कमाई के मामले में ही दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन कुछ खास होता नजर नहीं आ रहा है।
पहले तीन दिन की कमाई
इसके साथ ही अगर दोनों फिल्मों की बीते तीन दिन की कमाई की बात करें तो ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने अपने रिलीज के दिन 5.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.9 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 6.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, ‘जिगरा’ ने अपनी रिलीज के दिन 4.55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.55 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
क्या फिल्मों की कमाई में आएगा उछाल?
दोनों फिल्मों के क्लैश को देखकर ये तो पहले ही साफ हो गया था कि इनकी कमाई पर इसका असर होगा, लेकिन फिल्मे इतनी कम कमाई करेंगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। हालांकि मेकर्स को अभी भी उम्मीद है कि फिल्मों की कमाई में उछाल आ सकता है। देखने वाली बात होगी कि इन दोनों फिल्मों में कमाई की रेस कहां तक जाएगी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: पहले हफ्ते टॉप 5 पसंदीदा कंटेस्टेंट कौन? पहला और पांचवा नाम चौंकाएगा
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
37 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines