Jigra Trailer: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और वेदांग रैना (Vedang Raina) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जिगरा‘ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है। कब से फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था। दर्शकों ने ट्रेलर रिलीज की डेट ऑफिशियल होने के बाद उल्टी गिनती शुरू कर दी थी। वहीं, अब आलिया के फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। 3 मिनट एक सेकंड का ट्रेलर देखकर आपको लगेगा कि आपका इंतजार वसूल हो गया है। ट्रेलर इतना जबरदस्त है कि आपको ऐसा महसूस होगा कि ये इतनी जल्दी क्यों खत्म हुआ।
जिगरा का ट्रेलर हुआ रिलीज
इस ट्रेलर में आपको वो सब देखने को मिलने वाला है जिसकी एक अच्छी फिल्म से उम्मीद की जाती है। ये ट्रेलर आपको एक साथ कई इमोशंस दिखाएगा। एक बहन अपने भाई से किस कदर प्यार करती है, वो उसके लिए क्या कर सकती है और सबसे जरूरी उसके लिए किस तरह सभी हदें पर पर सकती है, वो आलिया भट्ट ने साबित कर दिया है। भाई-बहन की ये जोड़ी आपको इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। एक सेकंड के लिए भी आपको नहीं लगेगा कि आप इस ट्रेलर को स्किप कर सकते हैं।
भाई के लिए दिखा आलिया का जुनून
अब ‘जिगरा’ का ट्रेलर कितना इमोशनल है ये तो आप समझ ही गए होंगे, लेकिन इसके अलावा इसमें जो जुनून है वो भी आपको पसंद आने वाला है। आलिया जिस तरह से कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं और जैसे वो एक्शन कर रही हैं उनका पैशन स्क्रीन पर साफ नजर आ रहा है। इस किरदार में जिस तरह से उन्होंने खुद को साबित किया है, ऐसा लग रहा है जैसे मेकर्स आलिया से बेहतर किसी और को कास्ट कर ही नहीं सकते थे। ये ट्रेलर हर सेकंड आपको आलिया की एक्टिंग से प्यार करने पर मजबूर कर देगा।
यह भी पढ़ें: भूत के डर से तीसरी मंजिल की खिड़की से छलांग लगाने वाले थे B Praak, भूतिया होटल में जाते-जाते बची जान
दिल जीत लेगा भाई-बहन का बॉन्ड
वेदांग रैना आलिया के मुकाबले कम देखने को मिले हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग भी कमाल लग रही है। उनकी एक चीख आपको कंपा देगी। इसके अलावा एक्टर मनोज पाहवा (Manoj Pahwa) भी दमदार एक्टिंग कर रहे हैं। ट्रेलर में कहानी क्या होगी ये सस्पेंस ही रखा है। बस एक झलक आपको देखने को मिलेगी जो दर्शकों को यकीनन 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए काफी है। ये कहना पड़ेगा कि आलिया ने एक बार फिर एक्टिंग का लोहा मनवा लिया है।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines