Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस के लिए 11 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा। इस दिन एक नहीं बल्कि दो बॉलीवुड फिल्मों ने एक साथ एंट्री मारी। एक ओर आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा‘ रिलीज हुई। वहीं दूसरी ओर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों का ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल देखने को नहीं मिला।
जाहिर है कि ‘जिगरा’ और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्में जब रिलीज हुई तो पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहीं। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर किसने कितनी कमाई की है?
आलिया भट्ट की ‘जिगरा’
आलिया भट्ट अपनी फिल्म ‘जिगरा’ लेकर आईं जिसमें उनके साथ वेदांग रैना भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की कहानी भाई और बहन की कहानी को दिखाती है, जो काफी इमोशनल कर देने वाली है। वहीं आलिया इस फिल्म में एक्शन करते हुए भी दिखाई दी हैं।
माना जा रहा था कि ‘जिगरा’ ओपनिंग डे पर 5 से 6 करोड़ रुपये कमा लेगी लेकिन पहले ही दिन फिल्म में कुछ खास दम नहीं दिखाई दिया। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जिगरा’ ने सिर्फ 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ भी 11 अक्टूबर को मैदान में उतरी। इस फिल्म की कहानी 1990 के दशक में रेट्रो थीम को दिखाती है। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस कॉमेडी फिल्म से काफी उम्मीदें थीं।
हालांकि ओपनिंग डे पर सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गईं। पहले ही दिन फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने ओपनिंग डे पर 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
दोनों ही फिल्मों ने किया निराश
कुल मिलाकर देखा जाए तो आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ और राजकुमार राव की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ दोनों ही फिल्में ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में एक जैसी रही हैं। हालांकि ‘जिगरा’ कुछ हद तक ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से पीछे है। चूकि त्योहार का मौसम है और वीकेंड अलग से है। ऐसे में दोनों ही फिल्मों को फायदा मिल सकता है। फिलहाल नजरें आने वाले आंकड़ों पर टिकी हुई हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines