Box Office Collection: पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिल रहा है। पहले ‘स्त्री 2’ के साथ ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ रिलीज हुई। 11 अक्टूबर को ‘जिगरा’ और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ रिलीज हुई है, जो एक-दूसरे को टक्कर देती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं दिवाली पर ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ रिलीज होगी। खैर इन दोनों फिल्मों की रिलीज में अभी वक्त है।
इससे पहले आइए जानते हैं कि अपनी रिलीज के चौथे दिन आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ ने कितनी कमाई की है। वहीं उन्हें बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने उतरी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का क्या हाल है? जाहिर है कि दोनों ही फिल्में बड़े स्टार्स की हैं। कमाई के मामले में कौन किससे आगे है, आइए जानते हैं…
जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन 4.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म की कहानी भाई और बहन के प्यार को दिखाती है, जब ड्रग केस में फंसे वेदांग रैना को फिल्म में मौत की सजा सुनाई जाती है। अपने भाई को बचाने के लिए एक बहन क्या-क्या कर सकती है, ये इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।
वहीं फिल्म में आलिया भट्ट का एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिला है, जो बेहद सरप्राइजिंग है। sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो ‘जिगरा’ ने रविवार को 5.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 16.75 करोड़ रुपये हो गई है।
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ भी फिल्म ‘जिगरा’ के साथ रिलीज हुई। इस फिल्म की कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह आलिया भट्ट की फिल्म से आगे चल रहे हैं। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
वहीं रविवार को इस फिल्म ने 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म का टोटल कलेक्शन 18.65 करोड़ तक पहुंच गया है। बता दें कि यह कलेक्शन ‘जिगरा’ से आगे है।
90 का दशक लेकर आए राजकुमार राव
कुल मिलाकर कहा जाए तो आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ कमाई के मामले में थोड़ी पीछे चल रही है। इस फिल्म को वसन बाला ने डायरेक्ट किया है, जिसमें इन दोनों स्टार्स के अलावा मनोज पाहवा भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है, जिसकी कहानी 90 के दशक पर बेस्ड है।
फिल्म में राजकुमार और तृप्ति के अलावा विजय राज और मल्लिका शेरावत भी मुख्य भूमिका में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines