'साथ सोने में किसी को कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन नौकरी...', Bigg Boss में छलका जिग्ना वोरा का दर्द

Jigna Vora Emotional In Bigg Boss: जिग्ना वोरा अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे करती नजर आईं हैं। हाल ही में उन्होंने फिर अपनी जिंदगी के बारे में खुलासा किया है कि उस एक केस के बाद उनको नौकरी मिलने में कितनी दिक्कतें हुई हैं।

Jigna Vora

image credit: social media

Jigna Vora Emotional In Bigg Boss: एक्स-क्राइम जर्नलिस्ट जिग्ना वोरा पिछले काफी समय से खूब चर्चा में हैं। एक तरफ उनपर बनी वेब सीरीज ‘स्कूप’ लोगों को काफी पसंद आई है, तो वहीं वह बिग बॉस में जिग्ना वोरा अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे करती नजर आईं हैं। हाल ही में उन्होंने फिर अपनी जिंदगी के बारे में खुलासा किया है कि उस एक केस के बाद उनको नौकरी मिलने में कितनी दिक्कतें हुई हैं।

विज्ञापन

बेटे पर न पड़े अतीत की परछाईं

विज्ञापन

पूर्व क्राइम जर्नलिस्ट जिग्ना वोरा बिग बॉस 17 में अपनी सच्चाई साबित करने के लिए आई हैं। वह शो में अक्सर अपने मुश्किल दिनों के बारे में बात करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में आए एक एपिसोड में जिग्ना अपने बेटे के बारे में बातें करती हुई दिखी हैं। एपिसोड में जिग्ना ऐश्वर्या शर्मा से बात करती हुई नजर आई हैं। उन्होंने कहा कि वह दिल पर पत्थर रखकर अपने बेटे को मुंबई से दूर रखती हैं, ताकि उनके अतीत की परछाईं बेटे पर न पड़े।

विज्ञापन

बेटे को भी नहीं मिल रही थी नौकरी

जिग्ना कहती हैं कि मैंने अपने बेटे को जानबूझकर दूर भेजा है, उसकी सुरक्षा की वजह से। मैं नहीं चाहती कि वह यहां रहे और कोई उसपर उंगली उठाए। मेरा एक ही लड़का है, मुझे इसी वजह से इन सब चीजों से डर लगता है। जिग्ना आगे कहती हैं कि लोग यहां उसे एक खूनी का लड़का कहते थे, इसलिए उसको नौकरी नहीं मिलती थी। मुंबई में इंजीनियरिंग में उसको एडमिशन नहीं मिला, फिर पुणे जाकर होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना पड़ा था।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=00m2yaxaTO0

इज्जत देने में है दिक्कत

विज्ञापन

इसके आगे जिग्ना ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा, मुझे भी जॉब नहीं मिली, लेकिन मेरे साथ सोने के लिए 100 लोग तैयार थे। जॉब देने के लिए कोई तैयार नहीं है, लेकिन डेट पर ले जाने में किसी को कोई समस्या नहीं है। पब्लिक फेस हूं न 100 में से 2 लोग तो पहचानेंगे ही। सीईओ को होटल के रूम में ले जाने में दिक्कत नहीं है, लेकिन काम देने और इज्जत देने में दिक्कत है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ