Jiah Khan Suicide Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड मामले में 10 साल बाद आज सीबीआई की स्पेशल कोर्ट अंतिम फैसला सुनाएगी। इस मामले में एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी हैं।
इस मामले में सीबीआई ने 9 दिसंबर को अपनी चार्जशीट दायर की थी और इसके बाद केस में नया मोड़ आया है। जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
दोपहर 12.30 बजे अदालत सुनाएगी फैसला
वहीं, इस मामले में अब सीबीआई की विशेष अदालत आज फैसला सुनाएगी। दोपहर 12.30 बजे तक इस मामले में कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाएगा।
Jiah Khan Suicide Case
एक्ट्रेस की मां की याचिका पर कोर्ट ने जांच सीबीाई को सौंपी
बता दें कि अपनी बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रही जिया खान की मां भी कोर्ट पहुंच चुकी हैं। इस केस के फैसले के दौरान सीबीआई कोर्ट में मौजूद रहेगी। वहीं, जिया खान की मां ने एक्ट्रेस की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया था और उनकी याचिका पर ही कोर्ट ने जांच सीबीाई को सौंपी थी।
साल 2013 में एक्ट्रेस ने की थी आत्माहत्या
बता दें कि 3 जून 2013 को एक्ट्रेस का शव मुंबई स्थित उनके ही घर पर मिला था। बीते सप्ताह सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एएस सैय्यद ने दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के बाद मामले में अपना फैसला 28 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।
जिया खान ने सूरज पंचोली पर लगाए गंभीर आरोप
बताते चलें कि कथित तौर पर जिया खान द्वारा लिखे गए छह पन्नों के लेटर के आधार पर सीबीआई ने कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया था। इस लेटर में जिया ने सूरज पंचोली पर टार्चर करने, धोखा देने और झूठ बोलने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए थे।
साल 2007 में एक्ट्रेस ने ‘निशब्द’ से किया था बॉलीवुड में डेब्यू
बता दें कि नफीसा रिजवी खान उर्फ जिया खान एक ब्रिटिश-अमेरिकी नागरिक थीं और जिया खान एक्ट्रेस और सिंगर। साल 2007 में एक्ट्रेस ने ‘निशब्द’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी एक्टिंग से सबके दिलों के जीतने वाली जिया ने अमिताभ बच्चन के साथ भी एक्टिंग की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने आमिर खान की फिल्म गजनी में भी शानदार रोल निभाया था।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
16 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines