Jhoome Jo Song: पठान का नया गाना 'झूमे जो' आउट, शाहरुख-दीपिका के सिजलिंग अवतार ने लूटी महफिल

Jhoome Jo Pathaan: पठान के नए गाने ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, यहां देखें वीडियो

Jhoome Jo Pathaan: पठान के नए गाने ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, यहां देखें वीडियो

Jhoome Jo Pathaan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन

वहीं मेकर्स ने आज यानी 22 दिसंबर को इस फिल्म का दूसरा गाना ‘झूमे जो’ (Jhoome Jo) को रिलीज कर दिया है। सॉन्ग में शाहरुख और दीपिका की जबरदस्त वाली कमेंस्ट्री को दिखाया गया है।

विज्ञापन

गाने के बारे में

बता दें कि ‘पठान’ के ‘झुमे जो’ गाने को अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल और शेखर ने गाया है। अपबीट नंबर को विशाल और शेखर ने कंपोज किया है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। शाहरुख और दीपिका के हैरतअंगेज मूव्स को बॉस्को-सीजर ने कोरियोग्राफ किया है। सॉन्ग एक पार्टी सॉन्ग है, जिसे सुनकर आप अपने कदम नहीं रोक पाएंगे और ये आने वाले नए साल का पार्टी सॉन्ग बन सकता है।

विज्ञापन

शाहरुख खान ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अंकाउट से ‘पठान’ के इस सॉन्ग की घोषणा की थी और बताया था कि यह 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे (कल) रिलीज होगा। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- ‘झूमे जो पठान…मेरी जान…महफिल ही लुट जाए! सबर रखिये। कल ठीक 11 AM! वादा रहा पठान का।’ आगे उन्होंने अपने कैप्शन में जोड़ा: ’25 जनवरी, 2023 को केवल आपके पास एक बड़ी स्क्रीन पर वाईआरएफ 50 के साथ पठान का जश्न मनाएं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में होगी रिलीज।’

विज्ञापन

यहां देखें गाना

गाने में शाहरुख और दीपिका की शानदार डांस देखने को मिल रही है। साथ में सॉन्ग के मुव्स भी काफी अच्छे रखे गए हैं। दीपिका के लुक के बारे में बात करे तो वो अपने हर लुक की तरह इस गाने में भी काफी ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं उनके फैंस भी दोनों को फिर से एक साथ देखने के लिए काफी बेताब हैं।

विज्ञापन

फिल्म पठान के बारे में

‘पठान’ शाहरुख और दीपिका पादुकोण की चौथी फिल्म है, जिसमें वो एक साथ काम करते दिखेंगे। । ‘ओम शांति ओम’, 2007 की एक बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें दीपिका पादुकोण ने पहली बार शाहरुख खान के साथ काम किया था, इसके बाद ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में भी वो साथ नजर आए थे।

https://www.instagram.com/reel/Ckcl1pmIVFv/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

यश राज फिल्म्स के लिए आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस किया है। फिल्म पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ