हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'झोल' से लेकर 'पल पल जीना मुहाल' तक…, इंडियन नहीं, पाकिस्तानी हैं ये 7 गानें, हर रोज रील्स में हैं सुनते

Trending Song: कुछ पाकिस्तानी गाने ऐसे हैं, जो लगता है कि वो इंडियन हैं, लेकिन वो इंडियन नहीं हैं और बेहद पॉपुलर भी हैं. आज हम आपको ऐसे ही सात गानों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन
pakistani trending Songs. image credit- social media

Trending Song: आज-कल सोशल मीडिया का दौर है और लोग ज्यादातर समय रील्स स्क्रॉल करने या फिर रील्स बनाने में बिता देते हैं. सोशल मीडिया पर रील्स में कई गाने ऐसे हैं, जो बेहद पॉपुलर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो गाने इंडियन नहीं हैं, लेकिन फिर भी ट्रेंडिंग हैं. सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने वाले ‘पल पल’, ‘झोल’ और ‘इरादे’ जैसे कई सुपरहिट गाने पाकिस्तानी हैं. आइए आपको बताते हैं इन 7 पाकिस्तानी गानों के बारे में, जिन्हें लोग गलती से इंडियन समझ बैठते हैं.

7 पाकिस्तानी गाने, जो लगते हैं इंडियन

जो तू ना मिला

इस गाने को असीम अजहर ने अपनी आवाज दी है और इसे यूट्यूब पर 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. ये एक नॉन-फिल्मी सिंगल है, जिसे भारतीय म्यूजिक लेबल ‘VYRL ओरिजिनल्स’ के तहत रिलीज किया गया था. इस गाने में एकतरफा प्यार का दर्द और जुदाई को दिखाया गया है. ये एक इमोशनल सॉन्ग है.

विज्ञापन

कैसी दिल लगी है तू

ये गाना पाकिस्तानी टीवी सीरीयल ‘मेरी जिंदगी है तू’ का टाइटल ट्रैक था. सीरीयल के साथ-साथ ये गाना इंडिया में भी बहुत फेमस हुआ है. गाने को यूट्यूब पर 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. वैसे तो इसे असीम अजहर ने गाया है, लेकिन इसका रीमिक्स वर्जन भी आया है जिसे विजार्डो ने बनाया है.

विज्ञापन

विशेस

इस गाने की बात करें तो ये एक बेहद बड़ा सॉन्ग है, जिसमें पाकिस्तान के पॉप आइकन हसन रहीम, मशहूर हिप-हॉप प्रोड्यूसर उमेर और भारत के सिंगर तलविंदर ने एक साथ काम किया था. गाने को 134 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.

विज्ञापन

इरादे

इस गाने की बात करें तो इसे अब्दुल हन्नान और रोवालियो ने अपनी आवाज दी है. ये गाना अब्दुल हन्नान का एक इंडिपेंडेंट सिंगल ट्रैक है, जो बाद में उनकी एल्बम में भी शामिल हुआ था. गाने को 125 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन

पल पल जीना मुहाल

इस गाने के बात करें तो ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि इसे तलविंदर ने गाया है, लेकिन ओरिजिनल गाना पाकिस्तान के अली सूमरो और अफ्यूजिक ने गाया है. इसे 619 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.

विज्ञापन

झोल

इस गाने को अन्नुरल खालिद और मानू ने अपनी आवाज दी है. गाने को यूट्यूब पर 571 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. ये नॉन-फिल्मी गाना है, जो कई लोगों का फेवरेट है.

विज्ञापन

आपका ही कहना बनता (मजबूर)

इस गाने की बात करें तो ये एक रोमांटिक गाना है, जिसे 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. इस गाने को शेहरयार रेहान और जोहा वसीम ने अपनी आवाज दी है और ये सोशल मीडिया पर बेहद फेमस है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- क्या सच में सुरेश वाडकर से शादी करने वाली थीं ‘धक-धक गर्ल’, सिंगर के पास आया था माधुरी दीक्षित का रिश्ता?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola