Jheel Mehta On Quitting TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) एक ऐसा शो है जो दर्शकों के मन में सालों से अपनी खास जगह बनाए हुए है। अब तक कई एक्टर्स इस शो में आए और कई शो को बीच में ही छोड़कर चले गए। दर्शकों ने सभी को अपनी सिर-आंखों पर बिठाकर रखा। वहीं, जब-जब शो से किसी की एग्जिट हुई है तो उस पर कई सवाल खड़े हुए हैं। ऐसा ही कुछ झील मेहता के शो छोड़ने पर भी देखने को मिला था।
12 साल बाद झील ने रिवील किया शो छोड़ने का कारण
झील इस शो की पहली सोनू थीं और 4 साल तक वो गोकुलधाम की टोली बनकर सबके दिल जीतती रहीं लेकिन एक दिन अचानक वो शो से गायब हो गईं और मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। आज तक लोगों को झील मेहता के ‘तारक मेहता’ छोड़ने के असली कारण के बारे में नहीं पता। अब एक्ट्रेस ने खुद फैंस की कन्फ्यूजन दूर करते हुए सभी को सच्चाई बता दी है। उन्होंने रिवील किया है कि साल 2012 में उन्होंने ये फैसला क्यों लिया था? अब 12 साल बाद झील ने शॉकिंग खुलासा किया है।
कैसे हुई थी शो में एंट्री?
झील मेहता ने रिवील किया कि जब वो 10 साल की थीं तो उनकी मम्मी के दोस्त ने उन्हें बताया था कि एक शो आ रहा है। जैसा कि वो पहले भी शूटिंग कर चुकी थीं तो उनकी मम्मी ने उनसे पूछा कि क्या फिर ऑडिशन दोगी? इसके बाद वो ऑडिशन के लिए गईं और असित मोदी ने उन्हें कुछ लाइन्स दीं। झील के वो लाइन्स बोलते ही वो ऑडिशन में पास हो गईं और कास्ट का हिस्सा बन गईं। इस शो में उनकी कई कभी न भूल पाने वाली यादें बनी हैं। लेकिन ये खूबसूरत सफर भी एक दिन खत्म हो गया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में फुस्स साबित हुए ये वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स, एक को टाइम गॉड बनते ही मिली पावर
पिता के हार्ट अटैक ने बदली जिंदगी
दरअसल, साल 2012 में झील ने ये शो छोड़ने का फैसला ले लिया था क्योंकि उनके बोर्ड एग्जाम थे और वो बस उस पर फोकस करना चाहती थीं। झील ने अब फैंस को बताया है कि वो आज भी सेट पर होना मिस करती हैं। हालांकि, इस शो के बाद उन्होंने कुछ ऐड शूट किए, लेकिन फिर उनके पिता को हार्ट अटैक आ गया। बस इसके बाद झील ने फैसला ले लिया और एक्टिंग को एक तरफ रखकर पिता के बिजनेस में मदद करने की ठान ली। झील ने रिवील किया कि एक लड़की जो स्टूडियो लाइट्स में रहने के सपने देखती थी, वो कामयाब बिजनेस वुमन बनने का सपना देखने लगी। हालांकि, उन्होंने ये काम भी एक्टिंग की ही तरह पूरे दिल से किया।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
20 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines