Jheel Mehta Bride To Be: टेलीविजन का फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। शो को लेकर गॉसिप टाउन में भी खूब बातें होती रहती हैं। हालांकि अब शो की पूर्व एक्ट्रेस चर्चा में हैं। शो में सबसे पहले सोनू का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस झील मेहता अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब भई… शो में झील को इतना प्यार मिलता था कि शो से जाने के बाद भी लोग उन्हें सोनू के नाम से ही पहचानते हैं।
कौन हैं झील के होने वाले पति और क्या करते हैं?
झील मेहता के होने वाली पति की बात करें तो एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से शादी करने वाली हैं। आदित्य दुबे की बात करें तो वो गेमिंग स्टूडियो के बिजनेस में है। आदित्य थ्रीडी आर्टिस्ट होने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएशन भी करते हैं। हालांकि अब झील उनसे शादी करने वाली हैं। कपल की जोड़ी साथ में कमाल की लगती है।
इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
झील ने इसी साल के शुरुआत में आदित्य दुबे से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। हालांकि अब शादी से पहले झील अपनी बैचलर पार्टी एजॉय कर रही हैं। झील ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर इसकी एक पोस्ट भी शेयर की है। झील ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है Bride To be…
2012 में छोड़ दिया था शो
इसके अलावा अगर झील के तारक मेहता शो को छोड़ने की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में ही शो को अलविदा कह दिया था। दरअसल, झील ने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए शो को छोड़ा था। इसके साथ ही अगर अब ‘सोनू’ के किरदार की बात करें तो वो पलक सिधवानी निभा रही है। साल 2019 में उन्होंने शो को ज्वॉइन किया था। पलक सिधवानी को भी दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। लोगों को पलक की एक्टिंग भी कमाल की लगती है।
यह भी पढ़ें- Rupali Ganguly का ताजा क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में क्यों? सुधांशु पांडे के शो छोड़ने से जोड़ रहे लोग
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
14 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
17 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines