Kajal Pisal Hospitalized: टीवी का पॉपुलर शो ‘झनक’ फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा है। TRP की लिस्ट में यह शो हमेशा अपनी जगह बनाए रखता है। इस बीच खबर है कि शो में तनुजा बसु का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस काजल पिसल एक रेयर बीमारी का शिकार हो गई हैं। शो की शूटिंग के बीच एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस बात की जानकारी काजल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने अस्पताल से अपने हाथ की फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं कि कौन हैं काजल पिसाई और उन्हें किस गंभीर बीमारी का शिकार होना पड़ा है?
कौन हैं काजल पिसल?
काजल पिसल टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपना टीवी डेब्यू साल 2007 से किया था। एक्ट्रेस ने एकता कपूर के शो ‘कुछ इस तरह’ से अपनी जर्नी शुरू की। इसके बाद उन्हें सावधान इंडिया और सीआईडी में देखा गया। काजल को असली पॉपुलैरिटी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से मिली। इस शो में उन्होंने ‘इशिका कपूर’ का रोल प्ले किया था। इसके बाद काजल साथ निभाना, ससुराल सिमर का 2, खतरों के खिलाड़ी जैसे कई शो में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस ‘झनक’ में नजर आ रही हैं।
इस रेयर बीमारी का हुईं शिकार
तनुजा पिसल सिस्टिक हाइपरप्लासिया नाम की रेयर बीमारी का शिकार हुईं, जिसके लिए उन्हें मुंबई के एक अस्पातल में सर्जरी करानी पड़ी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि ‘उन्हें रीकरेंट सिस्टिक हाइपरप्लासिया हुआ है, जिसके लिए उन्हें सर्जरी की छोटी सी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। अब वो पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं।’
क्या होती है सिस्टिक हाइपरप्लासिया?
बता दें कि सिस्टिक हाइपरप्लासिया में यूटरस की परत काफी मोटी हो जाती है। जब बॉडी में प्रोजेस्टेरोन के बिना एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ने लगता है तो ये बीमारी होती है। काजल पिसल ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से कुछ ठीक महसूस नहीं हो रहा था। जब उन्होंने डॉक्टर से पूछताछ की तो डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines