Manisha Rani Heeramandi Look: ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa) की विनर मनीषा रानी (Manisha Rani) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से ही पहचान बनाई है और अब टीवी पर भी धूम मचा रही हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) से मनीषा को पूरी दुनिया में पहचान मिली थी। सलमान खान के इस शो में उन्हें खूब पसंद किया गया और उसके बाद उनकी लॉटरी लग गई। मनीषा को धड़ाधड़ काम मिल रहा है। हालांकि, वो अभी भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं।
मनीषा पर चढ़ा हीरामंडी फीवर
ऐसे में अब उन्होंने अपने चाहने वालों को एक खास तोहफा दिया है। एक्ट्रेस का एक खूबसूरत वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। मनीषा को देखकर ऐसा लग रहा है कि अब उन पर भी ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) का खुमार चढ़ गया है। दरअसल, अब एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘हीरामंडी’ के लुक में नजर आ रही हैं। मनीषा ने तवायफ का अवतार लिया है और अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है। मनीषा रानी ‘हीरामंडी’ लुक में बेहद हसीन लग रही हैं।
एक्सप्रेशंस से जीते फैंस के दिल
मनीषा को ‘चौदहवीं शब’ (Chaudhavi Shab) गाने पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। मनीषा को इस वीडियो में अपने नैनों से तीर चलाते हुए देखा जा सकता है। उनकी खूबसूरती और उनकी आंखें फैंस का दिल चुराने के लिए काफी हैं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस भी उनके चाहने वालों को घायल कर सकते हैं। वो तवायफ के किरदार में बेहद मनमोहक लग रही हैं। अब उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि इस सीरीज में मनीषा को भी कास्ट करना चाहिए था। बता दें, मनीषा का या पोस्ट नेटफ्लिक्स के साथ कोलैबोरेशन है।
फैंस को पसंद आया मनीषा का वीडियो
सीरीज के प्रमोशन के लिए मनीषा ने ये वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है। इसे देखने के बाद लोग मनीषा को बिहार की रानी बता रहे हैं और उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट किया है, ‘संजय लीला भंसाली सर उसे कास्ट करना भूल गए।’ एक फैन ने लिखा, ‘ओह रुको, क्या मैं सपना देख रहा हूं, कोई इतना खूबसूरत कैसे दिख सकता है? नजर ना लगे मनीषा रानी।’ एक बोला, ‘वाह नेटफ्लिक्स के साथ एक और कोलाब। नेटफ्लिक्स को समझ आ गया है कि “ट्रेंडिंग” की नई परिभाषा है मनीषा रानी।’ अब कुछ इसी तरह से फैंस मनीषा की तारीफ करते दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines