सोनी टीवी के फेमस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के फिनाले में बस एक दिन बाकी है, ऐसे में शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को जिताने के लिए भर-भरकर वोट कर रहे हैं। इस बीच फिनाले से पहले ही विनर का नाम सामने आ गया है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मनीषा रानी (Manisha Rani) ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इतना ही नहीं मनीषा रानी की ट्रॉफी के साथ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
वाइल्ड कार्ड ने रचा इतिहास?
आपको बता दें कि ‘झलक दिखला जा 11’ ने लंबे समय के बाद टीवी पर वापसी की है। बिहार की रहने वाली मनीषा रानी ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। अपने डांस के हुनर से उन्होंने हर बार शो के जज और फैंस का दिल जीता। वहीं खबर है कि मनीषा रानी ने ‘झलक’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। कई पैपराजी अकाउंट भी मनीषा रानी को झलक दिखला जा सीजन 11 का विनर बता रहे हैं और इससे जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
Telly Creates ने शेयर की पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘झलक दिखला जा 11’ के टॉप 3 फाइनलिस्ट में मनीषा रानी के अलावा शोएब इब्राहिम और अद्रिजा सिन्हा पहुंचे थे, जबकि धनश्री और श्रीराम दोनों ही टॉप 3 की रेस से बाहर हो गए। शोएब इब्राहिम और अद्रिजा सिन्हा को कड़ी टक्कर देते हुए मनीषा रानी ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
ट्रॉफी को पकड़े दिखीं मनीषा
गौरतलब है कि मनीषा रानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ कमाल की डांसर भी हैं। वह हमेशा अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मनीषा अपने हाथ में ट्रॉफी को पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मनीषा रानी ने झलक दिखला जा के 11वें सीजन को जीत लिया है।
जानें कितनी मिलेगी प्राइज मनी
आपको बता दें कि मनीषा रानी ‘झलक दिखला जा 11’ की विनर बनी हैं या नहीं यह तो फिनाले पर ही पता चल पाएगा। इस बीच आपको बता दें कि शो के विनर को 25 लाख रुपए का चेक दिया जाएगा। इसके अलावा अबू धाबी में यस द्वीप की रोमांचक यात्रा करने का मौका भी मिलेगा। शो का ग्रैंड फिनाले 2 मार्च को रात 8 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा आप फिनाले Sony Liv पर भी देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines