मुंबई: पांच साल के अंतराल के बाद छोटे पर्दे के पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa) की वापसी होने जा रही है। शो के फॉर्मैट के मुताबिक, इस साल भी विभिन्न क्षेत्रों के जाने-माने चेहरे शो में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेते नजर आएंगे, जो सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर्स के साथ अपने बेहतरीन डांस मूव्स का प्रदर्शन करेंगे।
इस बीच मेकर्स ने अपने कंटेस्टेंटस की झलक दिखाते हुए उनके अलग अलग प्रोमोस भी जारी कर दिए हैं। इनमें निया शर्मा (Nia Sharma), धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और शिल्पा शिंडे (Shilpa Shinde) का नाम पर मुहर लग गई है। कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम चैनल पर जारी किए गए प्रोमोज में सबसे पहले निया शर्मा की झलक देखने को मिल रही है। प्रोमो के साथ मेकर्स ने इसके टेलीकास्ट की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। ‘झलक दिखला जा 10’ का प्रसारण 3 सितंबर से शनिवार और रविवार रात 8 बजे होगा।
वहीं फिल्म निर्माता करण जौहर, माधुरी दीक्षित नेने और डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में जज के रूप में वापसी करते नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने 17 सेकेंड के प्रोमो (Jhalak Dikhhla Jaa first promo) जारी किया था, जिसमें एक-एक कर कंटेस्टेंट्स डांस मूव्स को दर्शाया गया था। हालांकि, तब प्रोमो में किसी भी कंटेस्टेंट का चेहरा रिवील नहीं किया गया। प्रोमो के शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘5 साल बाद फिर एक बार लौट रहे हैं हम! इस झलक को बिलकुल भी मत करना मिस!’
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “झलक दिखला जा ‘सभी हस्तियों के लिए अपने प्रशंसकों से जुड़ने और उनके अनदेखे डांस अवतार दिखाने के लिए एक बड़ा मंच है। मैंने शो में कई नॉन-डांसर्स को महान डांसर्स के रूप में विकसित होते देखा है, जो एक अविश्वसनीय परिवर्तन यात्रा का प्रतीक है।”
पहले मेकर्स ने लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, शुभांगी अत्रे, हिना खान, पारस कलनावत, धीरज धूपर जैसे नामों की पुष्टि की थी। यह शो अलग-अलग क्षेत्रों से प्रतियोगियों को लाने के लिए जाना जाता है। ‘झलक दिखला जा’ का दसवां सीजन कलर्स पर प्रसारित होगा।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines