हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jhalak Dikhhla Jaa 10: आठ साल की नन्हीं गुंजन ने मारी बाजी, रुबीना समेत अन्य कंटेस्टेंट को हराया

विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10: आठ साल की नन्हीं गुंजन ने मारी बाजी, रुबीना समेत अन्य कंटेस्टेंट को हराया

मुंबई: सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) को अपना अगल विनर मिल गया। इस शो कि सबसे छोटी कंटेस्टेंट गुंजन सिन्हा (Gunjan Sinha) ने विनर ट्रोफी और प्राइज मनी अपने नाम कर ली है।

फैसल और रुबीना को हराने वाली आठ वर्षीय गुंजन ने ना केवल ट्रॉफी जीती है, बल्कि इसके साथ उन्हें 20 लाख रुपय कैश प्राइज भी मिली है, जिससे वो अपने माता-पिता के लिए घर लेना चाहती हैं। छोटा पैकेट बड़ा धमाका गुंजन सिन्हा को कोरियोग्राफर तेजस वर्मा कोरियोग्राफ कर रहे थे। दोनों की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंसेज दिए जिससे वो फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे।

और पढ़िए –  Dhoni Viral Dance Video: ‘गंदी बात’ गाने पर पंड्या संग झूमे धोनी, पत्नी साक्षी संग भी किया जबरदस्त डांस

विज्ञापन

गुंजन सिन्हा विजेता घोषित

जज करण जौहर और माधुरी दीक्षित ने गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा के नामों की घोषणा की। इस शो में रुबीना दिलाइक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और टॉप-3 में जगह बनाई लेकिन वह यह खिताब नहीं जीत सकीं। सोशल मीडिया पर फैंस की ओर से गुंजन को ढेरों बधाईयां मिल रही हैं, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं।

और पढ़िए – Katrina Kaif: पेस्टल साड़ी और खुले बालों में कैटरीना ने दिखाया दिलकश अंदाज, फैंस की थमी धड़कन

विज्ञापन

‘झलक दिखला जा 10’ का खिताब जीतने के बाद गुंजन सिन्हा ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं अपने पार्टनर तेजस वर्मा और कोरियोग्राफर सागर बोरा का शुक्रिया अदा करती हूं। शो के जज करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही को ढेर सारा प्यार। अपने साथ खूबसूरत यादों से भरा बॉक्स लेकर जा रही हूं। बता दें, गुंजन महज 8 साल की हैं और आज उन्होंने अपने डांस से पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई है।

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola