मुंबई: सेलेब्रिटी डांस रियालिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में पहला एलिमिनेशन हो गया है फैंस के चहेते एक्टर अली असगर (Ali Asgar elimination) को शो से बाहर होना पड़ा है। रविवार को कॉमेडियन को दर्शकों से सबसे कम वोट मिलने के बाद बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
पिछले हफ्ते के परफॉर्मेंसेज में उनका स्कोर सबसे कम था। उनके अलावा शेफ जोरावर कालरा भी सबसे नीचे थे। हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता को बाद में शो में वाइल्ड कार्ड के रूप में वापस लाया जा सकता है।
बीती रात अली ने असगर ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से अपने ‘दादी’ के किरदार को शो में प्रदर्शित किया।
अभी पढ़ें – Rakhi Sawant: बॉयफ्रेंड संग फिल्म करेंगी राखी सावंत, मूवी में नजर आएंगे ये मेगास्टार्स!
इस सप्ताह शो का थीम ‘परिवार’ पर केंद्रित था, इसलिए उनके बच्चों ने उनके लिए एक वीडियो मैसेद भेजा। इसमें उन्होंने स्कूल में तंग किए जाने की बात कही क्योंकि उनके पिता ने स्क्रीन पर एक महिला किरदार को निभाते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें उन पर गर्व है और मजाक की कीमत पर भी किसी को हंसाना, एक प्रतिभा है जो बहुतों के पास नहीं है।
इसे देखने के बाद अली (Ali Asgar opens on his kids got mocked) भी टूट गए और साझा किया कि कैसे एक बार उनका बेटा उन पर गुस्सा हो गया और उसने सवाल किया कि क्या वो कुछ और नहीं कर सकते। एक्टर ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि कैसे लोगों ने उन्हें केवल एक महिला के रूप में कपड़े पहनकर काम करने का ही ऑफर दिया, जिससे उन्हें महीनों तक घर पर बैठना पड़ा। हालांकि, जजों ने उनकी प्रतिभा की सराहना की और दर्शकों को बताया कि कैसे क्रॉस-ड्रेस करना आसान नहीं है।
अभी पढ़ें – Nishi Singh Passes Away: क़ुबूल है फेम निशी सिंह का निधन, लंबी बीमारी जूझ रही थीं एक्ट्रेस
माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही शो ‘झलक दिखला जा 10’ को जज कर रहे हैं। पांच साल बाद टीवी पर वापसी हुए इस शो का दर्शकों को काफी इंतजार था। इस सीजन के प्रतियोगियों में अली असगर, जोरावर कालरा, फैसल शेख, निया शर्मा, पारस कलानावत, रुबीना दिलैक, अमृता खानविलकर, धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे, गुंजन सिन्हा, नीति टेलर और गशमीर महाजनी जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
9 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines