हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मशहूर संगीतकार Jerry Miller के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को झटका, मौत की वजह का भी नहीं हुआ खुलासा

Jerry Miller Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर संगीतकारों में से एक जेरी मिलर का निधन हो गया है। सॉन्गराइटर ने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन
Jerry Miller

Jerry Miller Passes Away: इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री को मानो ग्रहण सा लग गया है। आए दिन किसी ना किसी के निधन की खबर आ जाती है। इस बीच अब म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर संगीतकारों में से एक जेरी मिलर का निधन हो गया है। सॉन्गराइटर ने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया है। 81 साल की उम्र में मिलर का अज्ञात कारणों की वजह से निधन हुआ। मिलर के निधन से फैंस बेहद दुखी है। हर कोई उन्हें याद करके श्रद्धांजलि दे रहा है। सोशल मीडिया पर मिलर को लेकर सभी दुआ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी

बता दें कि जेरी मिलर का बीते शनिवार को अचानक से निधन हो गया है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उनकी जान कैसे गई? लेकिन मोबी ग्रेप फेसबुक फैन पेज और पत्रकार एरिक ब्रेनर ने मिलर के निधन की जानकारी सबके साथ साधा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि बहुत दुख के साथ बताना पड़ा रहा है कि जेरी मिलर अब इस दुनिया में नहीं रहे। ‘जो’ और फैमिली हर किसी से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि प्लीज उन्हें कुछ गोपनीयता और सम्मान दें। इतना ही नहीं बल्कि ‘जो’ ने लोगों से कहा कि फिलहाल फोन कॉल करना बंद कर दें। थैंक्स…।

संगीत की दुनिया का मशहूर चेहरा

जैसे ही लोगों को ये खबर मिली तो नेटिजंस ने इंटरनेट पर रिएक्ट किया। सोशल मीडिया पर लोगों में हलचल बढ़ गई और सभी ने मिलर को लेकर पोस्ट साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनके लिए दुआ भी मांगी। गौरतलब है कि जेरी मिलर मशहूर नॉर्थवेस्ट डांस-रॉक बैंड के साथ बजाते और रिकॉर्डिंग करते थे।

लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगे ‘मिलर’

लोगों को उनका काम बेहद पसंद आता था। मिलर की दीवानगी लोगों के दिलों में साफ नजर आती है। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन लोगों के दिलों में मिलर की अपनी एक अलग जगह रहेगी। बता दें कि मिलर ही वो शख्स हैं, जिन्होंने बॉबी फुलर फोर के हिट रिकॉर्ड ‘आई फाइट द लॉ’ के शुरुआती संस्करण में गिटार बजाया था।

यह भी पढ़ें- Hardik Pandya से अलग होकर बेहद खुश हैं Nataša Stanković, ऐसे खुद को बिजी रख रहीं एक्ट्रेस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें