हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

41 की उम्र में Jennifer Winget ने रचाई दूसरी शादी, पति संग शेयर किया वीडियो

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल ने शादी रचा ली है. दरअसल, बीते दिन ही जेनिफर का ब्राइडल गाउन पहनने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद से ही शादी की चर्चा तेज हो गई थी. लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी का ऑफिशियल वीडियो शेयर कर दिया है.

विज्ञापन
Jennifer Winget ने रचाई दूसरी शादी

टीवी के मशहूर अदाकारा जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है. बीते दिन अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो शादी के लिए ब्राइडल गाउन ट्राई करते हुए नजर आ रही थी. लेकिन आज एक्ट्रेस ने शादी का ऑफिशियल वीडियो शेयर कर दिया है. उन्होंने सिंगापुर के मशहूर बिजनेस मैन विलियम इश्माएल के साथ शादी रचा ली है.

एक्ट्रेस ने एक शादी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक दिल छू लेने वाला प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, उन्होंने लिखा, …और आखिरकार हमारे सितारे मिल गए. इस कैप्शन के साथ उन्होंने विलियम इश्माएल को टैग भी किया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और कपल को बधाइयां मिल रही है.

जेनिफर विंगेट ने शेयर किया शादी का वीडियो

जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर की है, जिसमें कपल हाथों में हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में जेनिफर के हाथों की रिंग साफ दिखाई दे रही है. इसके बाद वीडियो में आगे देखा गया है कि कपल एक भव्य चर्च में शादी की रस्म में निभाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इस वीडियो में लिखा आता है, ‘लेडीज एंड जैंटलमैन क्या आप खड़े होंगे.’ जेनिफर एक बेहद खूबसूरत वेडिंग गाउन में नजर आ रही हैं, तो वहीं विलियम्स ने ब्लैक सूट पहना हुआ है. इस सूट में वो काफी हैंडसम लग रहे हैं. चर्च से बाहर निकलते समय दोनों पर फूलों की बारिश भी की जा रही है और दोनों के चेहरे की मुस्कान साफ बयां कर रही है कि वह कितने खुश हैं.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola