Jennifer Winget First Pay Cheque: जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री का एक बेहद पॉपुलर फेस हैं। वो जिस भी शो का हिस्सा बनती वो शो सुपरहिट हो जाता है। उनकी मासूमियत और खूबसूरती का चार्म हर किसी पर चलता है। उन्हें लोग कितना पसंद करते हैं इसका अंदाजा तो आप इसी से लगा सकते हैं कि जेनिफर बचपन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अभी तक उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ बढ़ी ही है। उनका हर शो तो सुपरहिट है ही, साथ ही सोशल मीडिया पर भी जेनिफर की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
जेनिफर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
इंस्टाग्राम की बात करें तो जेनिफर विंगेट को इस प्लेटफॉर्म पर 18.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ऐसी बेहद ही कम टीवी एक्ट्रेस होंगी जिनके इतने सारे सोशल मीडिया फॉलोवर्स होंगे। जेनिफर विंगेट ने अपने काम और मेहनत से इन सभी लोगों का प्यार कमाया है। फैंस भी एक्ट्रेस के बारे में ज्यादा से ज्यादा बातें जानना चाहते हैं, चाहे फिर वो उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हों या फिर प्रोफेशनल लाइफ से। जेनिफर विंगेट की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो बेहद अच्छी और स्मूथ चल रही है।
एक एपिसोड की कितनी फीस लेती हैं जेनिफर विंगेट?
जेनिफर विंगेट की गिनती टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेनिफर विंगेट अब एक एपिसोड के करीब 1.5 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। ‘Shaka Laka Boom Boom’ से टीवी पर डेब्यू करने वाली जेनिफर विंगेट ‘कसौटी जिंदगी की’ (Kasautii Zindagii Kay), ‘संगम’ (Sangam), ‘दिल मिल गए’ (Dill Mill Gayye), ‘बेहद’ (Beyhadh) और ‘बेपनाह’ (Bepannaah) जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। लेकिन अब उन्होंने खुद से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। जेनिफर विंगेट का पहला पेचेक कितने का था अब उन्होंने वो रिवील कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में किसे मिलेगी ‘नंबर 1’ की पोजीशन? Karan और Vivian की दोस्ती में एक टास्क से पड़ेगी फूट?
कितनी थी पहली कमाई?
एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी पहली सैलरी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका पहला पेचेक कितने का था ये जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जेनिफर ने रिवील किया कि जब वो बालाजी का शो कर रही थीं ‘कोई दिल में है’ (Kkoi Dil Mein Hai) और इसमें वो पूर्वा गोखले (Poorva Gokhale) की बहन का किरदार निभा रही थीं। तब उन्हें रोज के 1 हजार 500 रुपए मिलते थे। अब वो वहां से काफी आगे निकल आई हैं। एक दिन के 1500 रुपये से एक एपिसोड के 1.5 लाख रुपये तक का सफर जेनिफर ने तय कर लिया है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines