TMKOC New Dayaben: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी इंडस्ट्री का एक ऐसा शो है जिससे जितने दर्शक जुड़े हैं उतने ही सवाल उनके मन में उठ रहे हैं। जैसे पोपटलाल की शादी कब होगी? टप्पू के पापा की सास का चेहरा कब दिखेगा और सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि शो में दया की वापसी कब होगी? अब सबसे आखिरी और सबसे बड़े सवाल पर एक नई जानकारी सामने आई है। शो में नई दया की वापसी को लेकर एक जरूरी जानकारी मिली है।
शो में आएगी नई दया?
कई साल से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शो में नई दया आने वाली है। दिशा वकानी (Disha Vakani) के शो छोड़ने के बाद से फैंस उनके वापिस लौटने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ये तो साफ हो चुका है कि दिशा अब एक्टिंग छोड़ चुकी हैं और उनका शो में लौटने के कोई इरादा नहीं है। वहीं, तारक मेहता के मेकर्स बार-बार दर्शकों को यकीन दिलाते हैं कि जल्द ही दया भाभी लौटने वाली हैं। ऐसे में जब शो में दया नहीं दिखती तो फैंस निराश हो जाते हैं। अब कहा जा रहा है कि एक 28-29 साल की लड़की शो में दया के किरादर में नजर आ सकती है।
I know it’s far beyond saving….but le ayo yar
byu/i-hades inTMKOCविज्ञापन
जेनिफर ने किया खुलासा
खुद एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) ने इस बात का खुलासा किया है। दरअसल, जेनिफर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने इस वीडियो में कहा, ‘एक बेचारी लड़की का तो 3 साल से ऑडिशन ले रहे हैं। उसे दिल्ली से मुंबई बुलाते हैं। वो पूरी तरह से दया लगती है। वो 28-29 साल की है। उसका बहुत ऐज गैप दिखेगा इसलिए उसका नहीं हुआ लेकिन वो बिल्कुल दया लगती है। उसके साथ मॉक शूट भी हो चुका है।’
यह भी पढ़ें: Chetan Chandra पर करीब 20 लोगों ने किया हमला, खून में लथपथ एक्टर का वीडियो वायरल
मॉक टेस्ट दे चुकी एक्ट्रेस
बता दें, जेनिफर के साथ, दिलीप, अमित के साथ, टप्पू सेना और लेडीज के साथ भी उस लड़की ने मॉक शूट किया जा चुका है। वो अच्छी लगती है लेकिन वो बहुत यंग है और उसका चेहरा अलग दिखता है इसलिए उसे शो में नहीं लिया गया। जेनिफर का कहना है कि अगर 1 सेकंड के लिए आंख बंद कर आप उसे सुनोगे तो आपको कोई फर्क पता नहीं चलेगा। हालांकि, जेनिफर ने उस लड़की का नाम रिवील नहीं किया है। वहीं, उनका ये बयान सुनकर फैंस खुश हो गए हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
26 mins ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
2 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
4 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
10 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines