Jenna Ortega received explicit AI images of herself: अमेरिकी एक्ट्रेस जैना ऑर्टेगा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में सनसनीखेज खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपना एक्स अकाउंट डिलीट कर दिया था जिसकी वजह उनकी अश्लील पिक्चर्स थीं, जो लगातार उन्हें कुछ लोगों की तरफ से भेजी जा रही थीं। अभिनेत्री ने बताया कि इन तस्वीरों को एआई की मदद से बनाया जा रहा था। इसके बाद इन फेक तस्वीरों को उनके एक्स अकाउंट के इनबॉक्स में लोग लगातार शेयर कर रहे थे। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ बताया है।
जैना ने एक्स अकाउंट किया डिलीट
अभिनेत्री की मानें तो एआई की मदद से उनके फेक फोटो और वीडियो बनाए जा रहे हैं और उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था। इन सबसे तंग आकर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। एक्ट्रेस ने पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि ये सब देखना उनके लिए काफी डरावना था। उन्होंने कहा कि टीनेजर के तौर पर अपने बारे में इतनी अश्लील फोटोज देखकर बहुत गंदा लगता है।
जैना ऑर्टेगा ने न्यू यॉर्क टाइम्स के लिए ‘द इंटरव्यू पॉडकास्ट’ पर अपना व्यक्तिगत अनुभव शेयर करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर किशोरावस्था में एक डरावनी घटना के बाद उन्होंने ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया।
एआई से नफरत करती हैं एक्ट्रेस
जैका ने इस इंटरव्यू में कहा कि “मुझे एआई से नफरत है,” अभिनेत्री ने बोला कि “क्या मुझे 14 साल की उम्र में ट्विटर अकाउंट बनाना पसंद था और इतनी छोटी उम्र में अश्लील कंटेंट देखना अच्छा लगा? नहीं। ये डरावना है। ये भ्रष्ट है। ये गलत है।”
पुरुष के प्राइवेट पार्ट की फोटो का जिक्र
जैना ने बताया कि किशोरावस्था में एआई की मदद से उनकी अश्लील फोटोज को देखने के अलावा जब वो 12 साल की थी तो उन्होंने पहली बार अपना डीएम सेक्शन .चेक किया तो देखा कि किसी ने उन्हें एक आदमी के प्राइवेट अंग की तस्वीर भेजी हुई थी। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ शुरुआत थी। मैं ट्विटर पर यहे सब झेल रही थी और मुझे कहा गया कि मुझे अपनी इमेज बनानी चाहिए। मैंने शो ‘वेडन्सडे’ के बाद आ रहीं अश्लील फोटोज के कारण दो-तीन साल पहले अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। ये बहुत घिनौना था और इससे मुझे बुरा और असहज महसूस हुआ।”
इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने अपना अकाउंट डिलीट करने के बाद खुद को शांत फील कराया। जैना ने कहा कि वो फोन से जितना हो सके दूर रहती हैं और अक्सर बाहर घूमती हैं। इसके अलावा वो नेचर के साथ अपना ज्यादातर समय बिताती हैं।
जैना ऑर्टेगा का अब तक का करियर
जैना ऑर्टेगा ने ‘वेडन्सडे’ में वेंडसे डे एडम्स का किरदार निभाकर पॉपुलेरिटी हासिल की । अब शो को दूसरे सीजन को भी हरी झंडी मिल चुकी है और दर्शकों इसके लिए काफी उत्सुक हैं। इसके अलावा जैना ‘बीटलजूस’ में भी नजर आएंगी, जो टिम बर्टन द्वारा निर्देशित है। ये साल 1988 में आई ‘बीटलजूस’ का सीक्वल और बीटलजूस फ्रैंचाइज की दूसरी फिल्म है, जिसमें माइकल कीटन, विनोना राइडर और कैथरीन ओ’हारा भी शामिल हैं। ये फैंटसी हॉरर फिल्म 4 सितंबर को अमेरिकी थिएटर्स में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: पहले प्रभास को ‘जोकर’ अब साउथ फिल्मों को ‘टाइम पास’, बाज नहीं आ रहे अरशद वारसी, फिर हुए ट्रोल
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
1 hr agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
2 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
3 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
4 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
6 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
9 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
10 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
12 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines