Jeevan Birth Anniversary: 60, 70 और 80 के दशक में कई फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय का लोहा मनवा चुके जीवन (Jeevan) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने अपने लंबे करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें वह नेगेटिव किरदारों में नजर आए हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने तकरबीन 60 फिल्मों में केवल नारद मुनि का किरदार निभाया है। 24 अक्टूबर 1915 को जन्मे जीवन एक कश्मीरी परिवार से आते थे। उनका असली नाम ओंकार नाथ धर था। बताया जाता है कि वे 24 भाई-बहनों के बीच पले-बढ़े थे।
जब वे तीन साल के थे, तब उनके सिर से पिता का साया उठ चुका था। हालांकि, उनकी माता का निधन उनके जन्म के बाद ही हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो, जीवन (Jeevan Birth Anniversary) महज 26 रुपये लेकर मुंबई आए और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में की थी। मुंबई आने के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म डायरेक्टर मोहनलाल सिन्हा के स्टूडियो से की, जहां वो छोटे-मोटे काम किया करते थे।
यह भी पढ़ें: खराब फैशन सेंस इन पांच स्टार्स के लिए बना सिरदर्द, बुरी तरह हुए ट्रोल
नारद मुनि Jeevan ने ऐसे की करियर की शुरुआत
इसके बाद मोहनलाल ने उनको अपनी साल 1935 में आई फिल्म ‘फैशनेबल इंडिया’ में एक किरदार दिया, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जीवन के जीवन से जुड़ी हैरान कर देने वाली बात ये है कि उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन लगभग 60 फिल्मों में वे नारद मुनि के किरदार में नजर आए। अपने नारद मुनि के किरदारों को लेकर एक बार एक्टर ने कहा भी था कि ‘अगर सच में स्वर्ग से नारद मुनि धरती पर आएं तो वो मुझे अपना डुप्लिकेट मान लेंगे’। हालांकि, एक्टर को अपने करियर में खूब स्ट्रगल करना पड़ा, लेकिन उनको असल पहचान साल 1935 में आई फिल्म ‘रोमांटिक इंडिया’ से पहचान मिली थी।
Jeevan की हिट फिल्मों में शामिल हैं ये नाम
जीवन ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनकी कई हिट फिल्मों के नाम भी शामिल है। जीवन की फिल्मों ‘अफसाना’, ‘स्टेशन मास्टर’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘नागिन’, ‘शबनम’, ‘हीर-रांझा’, ‘जॉनी मेरा नाम’ जैसी यादगार फिल्में शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने ज्यादातर फिल्मों खलनायक का किरदार निभाया था, लेकिन कॉमेडी करने वाला खूंखार विलेन का ट्रेंड उन्होंने ही बॉलीवुड में शुरू किया था। बता दें कि, 10 जून 1987 को जीवन ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines