'ऑक्सीजन मास्क और हाथ में पट्टी...', आग हादसे के बाद सामने आई पवन कल्याण के बेटे की फोटो, जया प्रदा ने मांगी दुआ

पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर के स्कूल में लगी आग की चपेट में आ गए थे, जिसकी वजह से शंकर को हाथ-पैर में चोटें आई थीं और सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

Jaya Prada, pawan kalyan

Jaya Prada, pawan kalyan

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर के स्कूल सिंगापुर में हाल ही में आग लग गई थी। इस हादसे में मार्क भी जख्मी हो गए थे और खबरें आई थीं कि शंकर के हाथ-पैर में चोटें आई हैं और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। इस हादसे के बाद अब मार्क की पहली फोटो सामने आई है, जिसको देखने के बाद सभी शंकर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

जया प्रदा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, दिग्गज एक्ट्रेस जया प्रदा ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने पवन कल्याण के बेटे मार्क की तस्वीर साझा की है और उनके ठीक होने की कामना की है। मार्क शंकर की फोटो को शेयर करते हुए जया ने लिखा कि सिंगापुर के स्कूल में आग लगने की घटना से हैरान हूं, जिसमें पवन कल्याण अन्ना के बेटे मार्क शंकर घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaya Prada (@jayapradaofficial)

लोगों ने की मार्क के ठीक होने की दुआ

जया ने आगे लिखा कि उनके जल्दी ठीक होने और अच्छी सेहत की कामना करती हूं। इस मुश्किल टाइम में परिवार को शक्ति और दुआएं। वहीं, जया के इस पोस्ट पर अब फैंस और यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि जल्दी ठीक हो जाओ शंकर। दूसरे यूजर ने कहा कि जल्दी ठीक हो जाओ। तीसरे यूजर ने कहा कि भगवान आपको जल्दी ठीक करें। इस तरह सभी शंकर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या हुआ था?

गौरतलब है कि हाल ही में पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर के स्कूल सिंगापुर में आग लगने की घटना की खबर आई थी। इस हादसे में मार्क शंकर भी झुलस गए थे। इस खबर की जानकारी जन सेना पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की थी। बता दें कि पवन कल्याण उस वक्त मान्यम के दौरे पर थे और उन्होंने दौरा खत्म कर सिंगापुर जाने की बात कही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ