Bollywood Highest Paid Actress: बॉलीवुड में कदम जमाना आसान नहीं है। यहां कुछ लोग सालों की मेहनत के बाद भी पहचान नहीं बना पाते, तो कुछ पहचान बनाने के बाद भी अचानक गायब हो जाते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया और अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया। हालांकि, बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनने के बाद वो अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री को अलविदा कहकर चली गईं। चलिए जानते हैं वो कौन हैं?
डेब्यू फिल्म से चार्ज की 10 रुपये की फीस
सबसे पहले तो आपको बता दें, इस एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जीतेन्द्र (Jeetendra), मिथुन (Mithun Chakraborty) और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया था। हालांकि, उनकी पहली कमाई सुनकर आप भी चौंक सकते हैं। इस एक्ट्रेस ने अपने डेब्यू के लिए कुल 10 रुपये की फीस ली थी। ये कोई और नहीं बल्कि 70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जया प्रदा (Jaya Prada) हैं। जया ने साल 1974 में तेलुगु फिल्म ‘भूमि कोसम’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने 3 मिनट का डांस नंबर किया था, जिसके लिए उन्हें 10 रुपये की फीस दी गई थी।
70 और 80 के दशक की बनीं टॉप एक्ट्रेस
हालांकि, ये फिल्म उनके करियर के लिए बेहद अहम साबित हुई। इसके बाद उन्हें कई बड़े फिल्ममेकर्स ने अप्रोच किया और देखते ही देखते वो कामयाबी के रस्ते पर चलने लगीं। जया प्रदा 70 और 80 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस बन गई थीं। उन्होंने हिंदी और तेलुगु दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी और सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं एक्ट्रेस बन गईं। इतना ही नहीं साल 1984 से 1991 तक उन्होंने लगातार बॉक्स ऑफिस इंडिया की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में अपना नाम बनाए रखा।
यह भी पढ़ें: Sanya Malhotra ने रखी किस तरह की फिल्म करने की ख्वाहिश? ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर हुआ खुलासा
बीजेपी की टिकट पर लड़ा था लोकसभा चुनाव
8 भाषाओं में करीब 300 फिल्मों में काम करने के बाद अपने करियर के पीक पर फिर अचानक जया प्रदा ने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला कर लिया। इसके बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री मारी और सभी को चौंका दिया। साल 2019 में जया प्रदा ने लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) में शामिल होकर अपने पॉलिटिकल करियर को भी शानदार बना लिया। ये बात अलग है कि उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा क्षेत्र से लड़कर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines