हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एनुअल फंक्शन में दे रही थीं परफॉर्मेंस, मिला फिल्म में डांस का ऑफर, 3 मिनट के लिए मिली इतनी फीस

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस जया प्रदा का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच हम आपको उनके जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन
Jaya Prada

हिंदी सिनेमा के सितारों की बात करें, स्टार्स ने बेहद मेहनत करके खुद की अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस लिस्ट में एक्टर्स से लेकर हसीनाएं तक शामिल हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें उनकी काबिलियत के दम पर बचपन में ही फिल्म में काम करने का मौका मिल गया था। अब आप सोच रहे होंगे कि ये हसीना कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

जया प्रदा का बर्थडे आज

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस जया प्रदा हैं। जया यानी ललिता रानी राव ने हिंदी सिनेमा को कई ऐसी फिल्में दी हैं, जो बेहद पॉपुलर हैं। आज 3 अप्रैल को जया प्रदा का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं। एक बार जब जया स्कूल के एनुअल फंक्शन में परफॉर्म कर रही थी, तो उस दौरान उनके डांस को देखकर उन्हेंन फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था।

तेलुगु फिल्म ‘भूमि कोसम’

उस वक्त हुआ ये था कि जया के स्कूल फंक्शन में दर्शकों में एक फिल्म निर्देशक भी मौजूद थे। उन्होंने जया की परफॉर्मेंस देखी और उन्हें तेलुगु फिल्म ‘भूमि कोसम’ (1974) में तीन मिनट का एक डांस ऑफिर कर दिया। हालांकि, जब जया को ये ऑफर मिला, तो वो झिझक रही थी, लेकिन उस टाइम एक्ट्रेस की फैमिली ने उन्हें सपोर्ट किया और डांस करने के लिए कहा।

विज्ञापन

10 रुपये मिली थी फीस

परिवार की बात मानकर जया ने फिल्म में डांस के लिए हामी भर दी थी और इसके लिए उन्हें 10 रुपये बतौर फीस मिले थे। इसके बाद उनसे कई फिल्मों के लिए पेशकश की गई और उन्होंने ये ऑफर लिए और कमाल का काम किया। साल 1976 में बड़ी हिट के साथ वो एक स्टार बनकर दुनिया के सामने आईं।

फिल्म ‘अंतुलेनी कथा’

निर्देशक के. बालचंदर की ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म ‘अंतुलेनी कथा’ (1976) ने उन्होंने बेहद कमाल का काम किया और वो पॉपुलर हो गई। इस फिल्म में उन्होंने अदावी रामुडू का किरदार अदा किया। फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और ये लोगों को खूब पसंद आई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘सिकंदर’ के गिरे शोज, हाइप के बाद भी कमाई करने में नाकाम… सलमान खान की फिल्म पर क्या है ट्रेड एक्सपर्ट की राय?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola