Jaya Bachchan, Sanjeev Kumar: बी-टाउन के कई किस्से ऐसे हैं, जो बहुत फेमस है। ऐसा ही एक किस्सा है जया बच्चन और संजीव कुमार का जो काफी मशहूर है। दरअसल, एक समय ऐसा था जब दोनों का अपना अलग ही स्टारडम होता था और दोनों ही अपनी दोस्ती के लिए बहुत मशहूर थे।
दोनों ने एक साथ कई क्लासिकल और सदाबहार फिल्मों में काम किया है। अगर दोनों की फिल्मों की बात की जाएं तो ‘शोले’, ‘नौकर’, ‘खामोशी’, ‘अनामिका’, ‘परिचय जैसी फिल्मों में दोनों साथ नजर आए। बता दें संजीव जया को अपनी बहन मानते थे और उनकी बहुत इज्जत भी करते थे।
यह भी पढ़ें- Kajol Family: कोई फिल्मों में तो कोई इंडस्ट्री से दूर, जानें काजोल की फैमिली में कौन क्या हैं?
‘नया दिन नई रात’ की शूटिंग के दौरान का मशहूर किस्सा
दरअसल, दोनों के किस्से बहुत ही मजेदार होते थे। एक बार तो ऐसा हुआ कि जब जया ने संजीव को फिल्म के सेट से ही भगा दिया था। हुआ कुछ ऐसा कि जब संजीव और जया ‘नया दिन नई रात’ की शूटिंग कर रहे थे तो इस फिल्म में संजीव कुमार ने एक-दो नहीं बल्कि 9 किरदार निभाएं थे। संजीव का हर एक किरदार बेहद शानदार था और उनके लुक को जया भी पहचान नहीं पाई थी।
भिखारी के रोल के लिए संजीव ने लिया था बेहद शानदार मेकअप
दरअसल, जब इस फिल्म के लिए संजीव जब भिखारी के रोल में आए थे तो खुद जया भी संजीव को नहीं पहचान पाई। संजीव ने भिखारी के रोल के लिए बेहद शानदार मेकअप लिया था और उनके इस लुक को उनके साथ वाले भी नहीं पहचान पा रहे थे। इस दौरान संजीव के दिमाग में आया और वो जया के पास जाकर भीख मांगने लगे।
यह भी पढ़ें- Parveen Babi: एक जमाने में सुपरस्टार थीं परवीन बॉबी, फिर भी अंधेरे, तन्हाई और डिप्रेशन में हुई एक्ट्रेस की मौत
जया ने संजीव को समझा भिखारी
इस दौरान जया सो रही थी और जैसे ही जया की नींद खुली तो वो अपने सामने भिखारी को देखकर डर गई। इस बाद पर जया को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने संजीव को सचमुच का भिखारी समझ लिया। फिर क्या था जया ने सिक्योरिटी को बुला लिया और संजीव को बाहर निकालने के लिए कहा और सिक्योरिटी भी भिखारी को बाहर निकालने लगी।
जया ने संजीव से मांगी माफी
ये दौर ऐसा था कि जब संजीव को कोई नहीं पहचान पा रहा था और फिर संजीव ने खुद ही अपनी आवाज में बात करनी शुरू किया, तब कहीं जाकर सबको पता लगा कि वो संजीव ही है। इससे हर कोई शाक्ड रह गया और जया को भी अपनी किए पर काफी शर्मिंदगी हुई। इसके बाद उन्होंने संजीव से माफी भी मांगी और उनकी जमकर तारीफ की। उस दौर का ये किस्सा बहुत ही मशहूर है, जो बहुत ही रोमांचित करता है।
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
26 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines