'वो इसे सबसे बड़ी गलती…', अमिताभ बच्चन संग शादी पर क्या बोलीं जया बच्चन?

Jaya Bachchan, Amitabh Bachchan: जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को फैंस का बेहद प्यार मिलता है. जया ने अब बिग बी संग शादी पर बात की. आइए जानते हैं कि जया ने इस दौरान क्या कहा?

Jaya Bachchan, Amitabh Bachchan

Jaya Bachchan, Amitabh Bachchan. IMAGE CREDIT- social media

Jaya Bachchan, Amitabh Bachchan: बॉलीवुड की अगर बात होती है, तो इसमें बच्चन फैमिली का नाम जरूर आता है. जया बच्चन और अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा के पॉवर कपल में से एक माना जाता है. जया और बिग बी अक्सर चर्चा में भी आ जाते हैं. इस बीच अब जया ने बिग बी संग अपनी शादी पर बात की है. आइए जानते हैं कि जया ने इस पर क्या कहा है?

विज्ञापन

जया ने बिग बी संग शादी पर की बात

दरअसल, हाल ही में जया बच्चन ने मोजो स्टोरी संग बात की. इस दौरान दिग्गज एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या अमिताभ बच्चन शादी के बारे में बात करते हैं, तो इस पर जया ने कहा कि मैंने उनसे नहीं पूछा. हालांकि, ये भी हो सकता है कि वो इसे मेरी लाइफ की सबसे बड़ी गलती कहें, लेकिन मैं ये सुनना नहीं चाहती हूं.

विज्ञापन

52 सालों से एक इंसान से शादीशुदा हूं- जया

इसके बाद जया से पूछा गया कि क्या उन्हें वो पल याद है जब उन्हें प्यार हुआ था. इस पर जया ने कहा कि आपको क्या पुराने जख्मों को कुरेदना पड़ा है, मैं बीते 52 सालों से एक इंसान से शादीशुदा हूं और इससे ज्यादा मैं प्यार नहीं कर सकती. मैं जब कहूंगी कि शादी मत करो, तो ये बात पुरानी लगेगी और ये पहली नजर का प्यार था.

वो वृंदावन में होता और मैं कहीं और- जया

इस दौरान जया ने खूब मजाकिया अंदाज में कई बातें कहीं. जया ने कहा कि क्या आप सोच सकते हैं कि अगर मैंने अपने जैसे किसी इंसान से शादी की होती, तो वो वृंदावन में होता और मैं कहीं और होती. इसके आगे जया ने अपने मतभेदों पर भी बात की और कहा कि वो ज्यादा नहीं बोलते हैं, लेकिन सही टाइम पर अपनी बात रखना उन्हें आता है.

विज्ञापन

उनका व्यक्तित्व बहुत अलग है- जया

जया ने कहा कि वो अपनी बातों को अपने तक ही रखते हैं और सही तरीके से उसे कहना जानते हैं, जो शायद मुझे नहीं आता है. उनका व्यक्तित्व बहुत अलग है और शायद यही वजह है कि मैंने उनसे शादी की है. जया और बिग बी को कई बार साथ में देखा जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ