हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'गंदे-गंदे पैंट पहनकर… कौन हैं ये लोग…', पैपराजी पर भड़कीं Jaya Bachchan, वीडियो वायरल

Jaya Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की वाइफ और अभिनेत्री जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जया, पैपराजी पर जमकर बरसती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Jaya Bachchan. image credit- social media

Jaya Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की वाइफ और अभिनेत्री जया बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक जया की बातें होती रहती हैं. इस बीच अब जया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जया पैपराजी की बुरी तरह से आलोचना कर रही हैं. यूजर्स भी इस वीडियो पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

जया बच्चन का वीडियो वायरल

दरअसल, रविवार को जया बच्चन मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं. सभी जानते हैं कि जया की पैपराजी के साथ बिल्कुल नहीं बनती है और अक्सर वो पैप्स को डांटती नजर आती रहती हैं. उनके कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं. इस बीच अब जया ने पैपराजी की बुरी तरह से आलोचना करते हुए कहा कि मैं मीडिया का प्रोडक्ट हूं, लेकिन पैप्स से मेरा रिश्ता बिल्कुल भी नहीं है.

क्या बोलीं जया?

जया ने अपने वीडियो में कहा कि कौन हैं ये लोग? क्या इन्हें इस देश के मशहूर लोगों के लिए ट्रेन किया गया है? आप इन्हें मीडिया कहते हैं, मैं मीडिया फैमिली से आती हूं, मेरे पिता एक पत्रकार थे, ऐसे लोगों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, लेकिन ये जो बाहर ड्रेन पाइप टाइट गंदे गंदे पैंट पहन के, हाथ में मोबाइल लेके, वे सोचते हैं कि उनके पास मोबाइल है और वो आपकी फोटो ले सकते हैं, जो चाहें कर सकते हैं और वो आप पर किस तरह के कमेंट्स करते हैं? ये लोग किस तरह के लोग हैं? कहां से आते हैं, किस तरह की शिक्षा है, क्या बैकग्राउंड है?

विज्ञापन

यूजर्स ने किया सपोर्ट

अब जया बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हर कोई इस वीडियो पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहा है. एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि उन्होंने सही बात बोली है. दूसरे यूजर ने कहा कि बिल्कुल सही बात है. तीसरे यूजर ने लिखा कि मैम ने सही कहा. इस तरह लोगों ने भी जया को सपोर्ट किया है.

यह भी पढ़ें- छुट्टी पर गई ऑस्ट्रियाई इन्फ्लुएंसर, हॉलिडे पार्टी से हुईं गायब, अब मिली डेड बॉडी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola