Jaya Bachchan Angry: पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल के चाचा रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन दिखाई दे रही हैं। जब भी जया बच्चन स्पॉट होती हैं, तो अक्सर उन्हें गुस्से में ही देखा जाता है। अब एक बार फिर जया बच्चन का भड़कते हुए वीडियो सामने आया है। शोक के माहौल में जया बच्चन आग बबूला होती हुई नजर आ रही हैं। उनके तेवर देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में आया जया बच्चन को गुस्सा
दरअसल, हाल ही में काजोल, अयान मुखर्जी, रानी मुखर्जी और तनीषा मुखर्जी के चाचा यानी डायरेक्टर रोनो मुखर्जी का निधन हुआ था। अब उनकी प्रेयर मीट रखी गई थी। इस दौरान परिवार वालों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग भी रोनो मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। हालांकि, इस दर्द भरे माहौल में जया बच्चन का भड़कते हुए वीडियो सामने आ गया। इस बार भी उनके गुस्से का शिकार पैपराजी ही बने हैं। पैपराजी की हरकत पर जया बच्चन इतना भड़क गईं कि वो सबके सामने आग बबूला हो गईं।
जया बच्चन ने लगाई पैपराजी की क्लास
आपको बता दें, जब जया बच्चन प्रेयर मीट से वापस अपने घर लौट रही थीं, तो पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करना शुरू कर दिया। जया बच्चन अपनी कार का इंतजार कर रही थीं और फोन में लगी हुई थीं। तभी अचानक से उनके आस-पास खड़े लगभग सभी शख्स उन्हें अपने कैमरा में रिकॉर्ड करने लगे। ये देखकर जया बच्चन को भयानक गुस्सा आ गया और उन्होंने इन लोगों को ताना मारते हुए कहा, ‘चलिए आप लोग भी साथ में, आ जाइए।’ ये कहकर जया बच्चन आगे बढ़ गईं और फिर उन्हें वहां से उनकी बेटी श्वेता बच्चन कार तक लेकर गईं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: क्या Yuzvendra Chahal की हार का Dhanashree Verma ने मनाया जश्न? Virat Kohli को दी बधाई
फिर ट्रोल हुईं जया बच्चन
अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है कि जब जया बच्चन सबके सामने पैपराजी पर नाराज होती हुई नजर आई हों। आए दिन उनके ऐसे ही वीडियो सामने आते रहते हैं। उनका और पैपराजी का शुरू से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है। एक बार फिर बस सोशल मीडिया पर उसी बात का सबूत देखने को मिल रहा है। वहीं, जया बच्चन को इतने गुस्से में पैपराजी से बात करते हुए देख लोग एक्ट्रेस को फिर से ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, जया बच्चन का गर्म स्वभाव अक्सर लोगों को समझ नहीं आता और वो ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines