Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर ही अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं. सोशल मीडिया पर जया का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में जया, पैपराजी पर जमकर गुस्सा कर रही हैं. इतना ही नहीं बल्कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
जया का फूटा गुस्सा
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि जया अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ एक इवेंट में शामिल हुई. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही जया और श्वेता बाहर निकलीं तो पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगे. इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर पैप्स ने उन्हें रिकॉर्ड करते हुए उन पर कुछ कमेंट्स भी किए, जिसके बाद जया का पारा चढ़ गया.
क्या बोलीं जया?
इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि चुप रहो, मुंह बंद रखो, फोटो लो, खत्म. आप लोग फोटो लो लेकिन बदतमीजी मत करो, कमेंट्स करते रहते हैं. जया का गुस्से वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जया खूब परेशान लग रही हैं. इतना ही नहीं बल्कि वो पैप्स को घूरतीं भी नजर आई.
यूजर्स ने किया रिएक्ट
हालांकि, बाद में श्वेता अपनी मां को वहां से लेने आती हैं और उन्हें कार तक छोड़ती हैं. जया के गुस्से का कोई वीडियो हो और उस पर बवाल ना मचे, भला ऐसा कैसे हो सकता है? सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग एक्ट्रेस के सपोर्ट में बोल रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.
पहले भी गुस्सा कर चुकी हैं जया
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब जया का पैपराजी पर गुस्सी फूटा है. बीते कुछ सालों में कई बार जया ने पैप्स पर गुस्सा किया है और समय-समय पर इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. जया के इन वीडियोज आने के बाद ट्रोलर्स भी उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं हटते हैं.
यह भी पढ़ें- ‘मुझे यकीन नहीं…’, इंडियन सिनेमा में वापसी करने पर क्या बोलीं Priyanka Chopra?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines