Father-Son Bonding Movies On OTT: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज होने में हफ्ता भर बाकी है। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग तेजी से हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के अब तक एडवांस बुकिंग में 1,11,317 टिकट्स बिक चुके हैं, जिसके बाद यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म 50 करोड़ से ओपनिंग कर सकती है।
हालांकि, यह तो फिल्म रिलीज वाले दिन ही पता चलेगा, लेकिन फिल्म को लेकर मेकर्स, स्टार कास्ट के साथ-साथ फैंस को भी काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म पिता और बेटे की बीच की बॉन्डिंग पर आधारित है। ऐसे में आप इस फिल्म की रिलीज से पहले ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफार्म पर बाप-बेटे की बॉन्डिंग पर बनी इन धांसू फिल्मों का मजा ले सकते हैं, जिनमें से कुछ इसी साल रिलीज हुई हैं।
‘जवान’ (Jawan)
इस साल 7 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा चुका है, जो ओटीटी पर अब तक सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म में शाहरुख बाप और बेटे दोनों के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिनके बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। इस फिल्म का एक डायलॉग भी खूब वायरल हुआ था, ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर’।
https://youtu.be/vhwr4vc_GY0?si=pEo9lNfN0-MRZrv4
‘गदर 2’ (Gadar 2)
इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) और उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) की फिल्म ‘गदर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की थी। इस फिल्म की कहानी 22 साल पहले रिलीज हुई ‘गदर’ की आगे की कहानी है, जिसमें इस बार तारा सिंह का बेटा ‘जीते’ अपने पिता को खोजने के लिए पाकिस्तान चला जाता है, जिसकी जान बचाने के लिए तारा सिंह एक बार फिर पाकिस्तान में गदर मचा देते हैं। फिल्म में बार और बेटे की शानदार बॉन्डिंग किसी की भी आंखें नम कर दे। इस फिल्म को ZEE5 पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या कहती है यूट्यूबर Malti Chauhan की पोस्टमार्टम रिपोर्ट? ‘पति-पत्नी और वो’ के बाद नए विवाद का हुआ खुलासा
‘शहजादा’ (Shehzada)
इस साल 17 फरवरी को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म ‘शहजादा’ भी बाप-बेटे की जबरदस्त बॉन्डिंग पर आधारित है। फिल्म में बंटू यानी कार्तिक को एक दिन इस बात का सच पता चल जाता है कि उसके पिता जिस अमिर परिवार के घर में काम करते हैं वो उन्हीं का बेटा है, जिसके बाद वो अपने असली पिता के लिए पूरी तरह समर्पित हो जाता है। फिल्म में कार्तिक और कृति सैनन की जोड़ी देखने को मिल रही है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
‘पा’ (Paa)
4 दिसंबर, 2009 को रिलीज हुई आर बाल्की (R Balki) के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘पा’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म में सभी ने बिग बी के किरदार को खूब सराहा था। इस फिल्म की कहानी भी बाप-बेटे के प्यार भरे बॉन्ड को दिखाती है कैसे एक बेटा अपने पिता से मिलता है और उसके जैसे दिखने की कोशिश करता है। इस फिल्म को MX प्लेयर पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines