Jawan Teaser Release Date: इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, एक्टर की अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan) का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब शाहरुख ने इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म जवान के टीजर की रिलीज डेट को अनाउंस किया है। डेट के साथ टीजर का रिलीज टाइम भी बताया गया है।
Jawan Teaser Release Date
Jawan Teaser रिलीज डेट
बता दें कि शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि- ‘मैं पुण्य हूं या पाप हूं?… मैं भी आप हूं…’ साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म के टीजर का रिलीज टाइम और डेट बताई गई है। फिल्म जवान का टीजर 10 जुलाई यानि सोमवार को सुबह साढ़े 10 बजे रिलीज किया जाएगा।
शाहरुख खान की फिल्म पठान
बता दें कि इसी साल के शुरुआत में शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई थी। शाहरुख की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया और ये फिल्म फैंस को भी बहुत पसंद आई थी। वहीं अब शाहरुख खान साल की दूसरी बड़ी फिल्म जवान लेकर आ रहे हैं।
लंबे समय से चर्चा में है फिल्म जवान
बताते चलें कि फिल्म जवान लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। साथ ही इस फिल्म में शाहरुख की हीरोईन नयनतारा हैं और वो साउथ में खूब नाम कमा चुकी है। साथ ही शाहरुख की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो में नजर आने वाली है।
शाहरुख वर्कफ्रंट
वहीं, अगर शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो जवान के बाद शाहरुख खान डंकी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में की गई है। वहीं, अब फैंस को फिल्म जवान के टीजर का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
29 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines