Jawan Song Zinda Banda: बॉलीवुड एक्टर किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है।
इस बीच अब फिल्म का गाना ‘जिंदा बंदा’ बीते दिन यानी 31 जुलाई को रिलीज हो चुका है। फिल्म के गाने जिंदा बंदा में शाहरुख खान बेहद शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, रिलीज के बाद से ही ये गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
Zinda Banda ने कुछ ही घंटों में तोड़े कई रिकॉर्ड
बता दें कि 31 जुलाई को रिलीज हुए इस गाने ने कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। किंग खान के गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वहीं, खबर लिखे जाने तक ‘जिंदा बंदा’ ने 31 मिलियन व्यूज पा लिए। फैंस पर किंग खान के गाने का खुमार चढ़ा हुआ है। वहीं, स्पाई थ्रिलर यूनिवर्स फिल्म ‘पठान’ के बाद शाहरुख खान ‘जवान’ के साथ एक बार फिर से अपनी ऑडियंस के बीच लौट रहे हैं।
ग्रैंड डांस नंबर है ‘ज़िंदा बंदा’
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का पहला गाना ‘ज़िंदा बंदा’ एक ग्रैंड डांस नंबर है। ‘ज़िंदा बंदा’ को चेन्नई में ग्रैंड लेवल पर पांच दिनों में शूट किया गया है। साथ ही इस गाने में चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, मदुरै, मुंबई जैसे कुछ और भारतीय शहरों के 1000 से ज्यादा डांसर्स शामिल है। इतना ही नहीं बल्कि अगर रिपोर्ट्स की मानें तो इस गाने का बजट 15 करोड़ से भी ज्यादा का बताया जा रहा है।
इस दिन रिलीज होगी किंग खान की फिल्म ‘जवान’
बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का प्रीव्यू वीडियो भी रिलीज हुआ था, जो फैंस को बेहज पसंद आया था। प्रीव्यू वीडियो में शाहरुख खान का शानदार एक्शन देखकर फैंस में फिल्म के लिए बेकरारी बढ़ गई है। बताते चलें कि ‘जवान’ में नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर सहित कई कलाकार नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी स्पेशल कैमियो रोल देखने को मिलेगा। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
54 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines