हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Jawan Box Office Collection Day 9: महज इतनी सी कमाई में Jawan ने पार किए 400 करोड़, जानें 9वें दिन का कलेक्शन

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Jawan Box Office Collection Day 9

Jawan Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और साउथ के जाने-माने डायरेक्टर एटली (Atlee) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 9 दिनों पूरे कर लिए हैं और इसके साथ ही फिल्म ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाते हुए अपने क्लब में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी बटोर ली है। जी हां… SRK की ‘जवान’ ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 400 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है, जिसका वो कबसे इंतजार कर रहे थे। हालांकि, कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है।

लेकिन बावजूद इसके शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म रही ‘जवान’ (Jawan) ने कई रिकॉर्ड बनाए भी और तोड़े भी। वहीं अपने क्लब में 400 करोड़ का कलेक्शन समेटने के बाद अब शाहरुख 450 करोड़ की राह पर निकल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Jawan में कैमियो के लिए Deepika Padukone ने चार्ज किए कितने करोड़? उठा एक्ट्रेस की फीस से पर्दा

9वें दिन भी Jawan की कमाई में दिखी कमी

वहीं, अगर शाहरुख खान (SRK) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 9) के 9वें दिन की कमाई की बारे में बात की जाए, तो पिछले कई दिनों फिल्म की कमाई में भारी कमी नजर आ रही है, जो 9वें दिन भी बरकरार रही। ‘जवान’ ने अपनी रिलीज के 9वें दिन महज 21 करोड़ की कमाई की, जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरूआत 75 करोड़ के शानदार आंकड़े से की थी, जिसके बाद अगल चार दिनों तक फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बनाए।

Jawan की सक्सेस को एंजॉय कर रहे SRK

इसी बीच किंग खान यानी शाहरुख खान और बाकी तमाम स्टार्स अपनी ‘जवान’ की शानदार सक्सेस को काफी एंजॉय कर रहे हैं, जिसका एक वीडियो खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), फिल्म के निर्देशक एटली, सान्या मल्होत्रा और बाकी स्टार्स के साथ ‘जवान’ के ही एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें