Shah Rukh Khan Jawan Social Media Review: बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी मोस्ट अवेटे फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर बड़े पर्दे पर छा गए हैं। फिल्म का ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ कई जगह आधी रात 2.15 मिनट पर शुरू हुआ तो कहीं सुबह 5 बजे शुरू हुआ। वहीं मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में सुबह 6 बजे ‘जवान’ (Jawan) का फर्स्ट डे फर्स्ट शो शुरू हुआ। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी ‘जवान’ (Jawan Social Media Review) भी सामने आ रहे हैं। फैंस फिल्म की तारीफों के कसीदे पढ़ रहे हैं।
SRK के फैंस के अलावा कई फिल्म क्रिटिक्स ने भी शाहरुख खान की ‘जवान’ के रिव्यू दिए हैं, जो काफी अच्छे हैं। उन्हीं में से एक फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने भी ‘जवान’ का रिव्यू देते हुए फिल्म को ‘मेगा-ब्लॉकबस्टर’ बताया है। साथ ही उन्होंने फिल्म को साडे 4 स्टार दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Jawan ने रिलीज होते ही बदला फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास, सुबह 5 बजे शुरू हुआ ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’
Jawan को Taran Adarsh ने बताया ‘MEGA-BLOCKBUSTER’
उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि ‘एक हार्डकोर मसाला एंटरटेनर जिसका #SRK की फिल्मोग्राफी में सबसे बड़ी जगह निश्चित है… #Atlee #SRK को एक बड़ा किरदार में प्रस्तुत करता है और वो फायर के इमोजी शेयर किया। #Pathaan से आगे बढ़ें #Jawan दिल और #BO दोनों को जीतने के लिए यहां है। #JawanReview ‘। इसके अलावा भी उन्होंने काफी बड़ा पोस्ट लिखा, जिसमें फिल्म की काफी तारीफ की गई है।
SRK फैंस भी हुए Jawan के दीवाने
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) हर एक गाने पर थिएटर्स में नाचते नजर आ रहे हैं। साथ ही थिएटर्स से बाहर आने के बाद फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जिसको देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी ‘जवान’ को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और आने वाले समय में जबरदस्त कलेक्शन करेगी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines