Shah Rukh Khan Jawan Movie Review: चार साल के लंबे ब्रेक के बाद ‘पठान’ (Pathaan) से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की शानदार वापसी की। ऐसे में केवल तुक्का बताने वालों के लिए SRK की ‘जवान’ (Jawan) एक जानदार जवाब है। 57 साल के शाहरुख़ ने अपने करियर में जो एक्शन वाला टर्निंग प्वाइंट लिया है। उसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास लिखने की गारंटी पुख़्ता कर दी है। फिल्म के फर्स्ट शो की एडवांस बुकिंग ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तो तोड़ ही दिए हैं। साथ ही थियेटर्स में जो त्यौहार जैसा माहौल है उसके लिए हिंदी सिनेमा की आंखें और दिल दोनों ही तरस रहा था।
‘जवान’ का जादू ‘पठान’ के रिलीज़ के साथ ही शाहरुख खान के फैंस सिर चढ़कर बोल रहा था। आखिर एक साउथ के डायरेक्टर के साथ ‘जवान’ शाहरुख की पहली ऐसी फिल्म है, जिसके फर्स्ट लुक पोस्टर से लेकर टीज़र, ट्रेलर और गानों तक पूरी साउथ वाली फीलिंग आ रही थी। ऐसा भी कहा जा रहा था कि साउथ का ओवर द टॉप एक्शन और ड्रामा क्या हिंदी ऑडियंस के गले उतरेगा भी या नहीं?
यह भी पढ़ें: ‘MEGA-BLOCKBUSTER…’, SRK की Jawan को मिल रहे शानदार रिव्यू; फैंस सोशल मीडिया पर बांध रहे तारीफों के पुल
SRK की अब तक सबसे बड़ी फिल्म है Jawan
‘जवान’ (Jawan) शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अब तक सबसे बड़ी सबसे अलग कर्मिशियल और मासी फिल्म है। जिस पर भीड़ तालियां बजाएगी, डांस करेगी, सीटियां बजाएगी। राइटर-डायरेक्टर एटली (Atlee) ने जो साउथ सुपरस्टार विजय के साथ ज़बरदस्त मसाला एंटरटेनर बनाने के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होने किंग खान को जवान के साथ ऐसे धाकड़ हीरो की इमेज के साथ पेश किया है, जो इससे पहले शाहरुख खान की किसी और फिल्म के डायरेक्टर नहीं कर पाए हैं।
क्या है Jawan की कहानी?
पहले ही सीन के साथ एटली ने ‘जवान’ का माहौल सेट कर दिया, जिसमें स्पेशल फोर्सेज़ के ऑफिसर विक्रम राठौर पट्टियों में बंधे नजर आते हैं और तिब्बत के एक गांव में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, जब इस गांव पर फॉरेन ऑर्मी अटैक करती है, तो पट्टियों में बंधा विक्रम राठौर उस पूरी आर्मी को ठिकाने लगा देता है, लेकिन अब उसकी याद्दाश्ता जा चुकी है। इसके बाद कहानी 30 साल आगे बढ़ती है और मुंबई मेट्रो एक जवान विक्रम राठौर के नाम से ही अपनी लेडी आर्मी के साथ किडनैप कर लेता है।
इसी के साथ ही शुरू होता है करप्ट सिस्टम को एड़ी पर लाकर, नाकारा और बड़े उद्योगपतियों की गोदी में बैठे नेतांओं की पोल खुलने का सिलसिला। जवान की टीम की हर लड़की की अपनी कहानी है और उनकी कहानियों के साथ ही लोगों को चूसने वाले सिस्टम की विक्रम राठौर के भेष में उसका बेटा आज़ाद चूलें हिला देता है। फिर फ्लैशबैक में विक्रम की स्टोरी उसके बेटे की स्टोरी उसकी बीवी की कहानी सब कुछ जवान को दिलचस्प बनाती जाती है।
Jawan की कहनी में क्या है खास?
पुलिस ऑफिसर नर्मदा के साथ आज़ाद की लवस्टोरी भी दिलचस्प है और ज़बरदस्त टिवस्ट के साथ आपको बांधे रखती है। राइटर डायरेक्टर एटली ने दो घंटे 49 मिनट की जवान को फास्ट पेस रखा है, हर किरदार को पनपने दिया है, उसकी बैकस्टोरी समझाई है और उसके बाद भी एक लम्हे के लिए भी फिल्म को हल्का नहीं पड़ने दिया है। डायलॉग्स और सीन ऐसे लिखे गए हैं, जैसे एटली को पहले से ही पता है, कि इस सीन पर सीटियां बजेंगी, इस सीन पर तालियां पड़ेगी।
जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म है SRK की Jawan
‘जवान’ पूरी तरह से शाहरुख़ ख़ान की फिल्म है, जो एक ज़बरदस्त एक्शन हीरो के तौर पर किंग ख़ान ने अपने डबल रोल से फैंस को डबल सेलिब्रेशन का मौका देती है। इमोशन, एक्शन, टाइमिंग, डांस और नयनतारा (Nayanthara) और दीपिका पादकोण (Deepika Padukone) के साथ डबल डोज ऑफ रोमांस के साथ शाहरुख़ ने जवान को परफेक्ट एंटरटेनमेंट का पैकेज बना दिया है। नयनतारा का ये हिंदी डेब्यू बेहद शानदार है। एक्शन और अपीयरेंस में वो जबरदस्त हैं। दीपिका पादुकोण का एक्सेटेंडेड कैमियो बेहद पॉवरफुल है। एक तरह से वो इस कहानी की धुरी हैं।
Jawan में नजर आया इन कलाकारों का जलवा
फिल्म के मेन विलेन ‘काली’ बने साउथ के शानदार एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) ने अपनी अदाकारी का लोहा मनवा दिया है। शाहरुख़ के साथ उनके क्लाइमेक्स सीन का कोई जवाब ही नहीं है। प्रियामनी, रिद्धी डोगरा, सान्या मल्होत्रा के साथ किंग ख़ान की गर्ल-गैंग ने जवान को जानदार और शानदार बना दिया है और आखिरकार सबसे बड़ा सरप्राइज़ तो संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने दिया है। उनके कैमियो की किसी को कानों-कान ख़बर नहीं थी, मगर उनके कैरेक्टर ने जो ट्विस्ट जवान में दिया है, उसे देखकर आप तालियां बजाएंगे।
वैसे जवान में किंग ख़ान ने इसके सीक्वेल का हिंट भी दे दिया है। मतलब, ये सेलिब्रेशन की शुरुआत भर है। थियेटर जाइए, जवान देखिए… एंटरटेनमेंट पर ध्यान दीजिए, कहानी अच्छी है, थोड़ा ड्रामा ज़्यादा है, लेकिन उसे आप जी भर के एन्जॉय करेंगे। हमारी ओर से शाहरुख खान की ‘जवान’ को 4 स्टार।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines