Shah Rukh Khan Jawan Original Budget: बॉलीलुड के किंग और बादशाह कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुई 10 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 440 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है, जिसके बाद अब फिल्म 500 करोड़ की राह पर निकल चुकी है।
इसी बीच फिल्म का निर्देशन करने वाले साउथ के जाने-माने डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) ने ‘जवान’ के असली बजट के बारे में खुलासा कर सभी को चौंका दिया है। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने चौंकाने वाली बात कही।
बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ कमाई करने वाली SRK की ‘जवान’ (Jawan) के ओरिजनल बजट ने सभी को हैरान कर दिया है। इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर एटली (Atlee) ने बताया कि शुक्रवार को ‘जवान’ की पूरी टीम ने फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाने के लिए मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे गंजी लड़कियां पसंद…’, Jawan की स्क्रिप्ट में न होने के बावजूद शाहरुख खान क्यों हुए ‘गंजे’? SRK ने बताई वजह
Atlee ने बताया Jawan का ओरिजनल बजट
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म में नजर आने वाले कलाकारों के साथ-साथ क्रू मेंबर्स और फिल्म के डायरेक्ट एटली भी शामलि थे। इसी दौरान निर्देशक एटली ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘जवान’ के बजट के बारे में बात की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्देशक ने बताया कि ‘उन्होंने कोविड-19 के दौरान शाहरुख को ज़ूम कॉल पर फिल्म की कहानी सुनाई थी’।
तीन दिन के अंदर ही Jawan ने पार कर लिया टोटल बजट
एटली ने बताया कि ‘वो समय ऐसा था लोग 30-40 करोड़ रुपये की फिल्म को भी हरी झंडी देने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन उस समय में शाहरुख सर 300 करोड़ रुपये की फिल्म के लिए हां कहा छा’। जी हां… आपने एक दम सही सुना शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ का टोटल बजट 300 करोड़ रुपये है, जिसे फिल्म ने तीन दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया था। साथ ही फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 735 करोड़ है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines