हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jawan: 'मैं कौन हूं...?', 'जवान' का प्रीव्यू वीडियो आउट

विज्ञापन
jawan prevue video out

Jawan: इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, एक्टर की अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan) का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है।

इस बीच अब शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ का प्रीव्यू सोमवार को रिलीज कर दिया गया है, जिसमें शाहरुख एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Jawan का प्रीव्यू वीडियो आउट

बता दें कि शाहरुख खान ने इस प्रीव्यू वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। प्रीव्यू की शुरुआत शाहरुख खान की आवाज से होती है, जिसमें वे कहते हैं, ‘मैं कौन हूं कौन नहीं, पता नहीं, ना तो कोई इरादा हूं। पुण्य हूं या पाप हूं ये खुद से पूछना क्योंकि मैं भी आप हूं, रेडी.. नाम तो सुना होगा।”

विज्ञापन

शाहरुख खान ने शेयर किया था शॉर्ट वीडियो

बताते चलें कि शनिवार को शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर कर बताया था कि फिल्म का प्रीव्यू 10 जुलाई को रिलीज होगा। शाहरुख ने अपने पोस्ट में लिखा था- ”मैं पुण्य हूं या पाप हूं?…मैं भी आप हूं… जवान इस साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

लंबे समय से चर्चा में है फिल्म जवान

फिल्म जवान लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। साथ ही इस फिल्म में शाहरुख की हीरोईन नयनतारा हैं और वो साउथ में खूब नाम कमा चुकी है। साथ ही शाहरुख की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो में नजर आने वाली है।

विज्ञापन

शाहरुख खान वर्कफ्रंट

वहीं, अगर शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो जवान के बाद शाहरुख खान डंकी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में की गई है। वहीं, अब फैंस को फिल्म जवान के टीजर का बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola