Highest Grossing Films 2023: साल 2020 कोरोना महामारी के दौरान बॉलीवुड को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। इस दौरान कई फिल्मों की शूटिंग चल रही थी, जिनको लॉकडाउन के दौरान बंद करना पड़ा। साथ ही उन फिल्मों को भी नुकसान हुआ जो रिलीज के लिए तैयार थी और ऐसा करीब 2 साल तक चला। हालांकि, 2022 में बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्मों को कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन पूरे साल किसी भी फिल्म ने अच्छी कमाई नहीं की। ऐसे में अब इस साल 2023 में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई।
इस साल की शुरुआत शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) से हुई, जिसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस का रंग ही बदल दिया। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की, जिसके बाद कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिन्होंने अपने बजट से भी ज्यादा कमाई कर बॉलीवुड को माहवारी के बाद नया जन्म दिया। साल अब अपने आखिरी पड़ाव पर है ऐसे में हम आपको इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: 12वें दिन ‘Leo’ की कमाई में आई भारी गिरावट, चौथे दिन भी ‘Tejas’ को मात देकर आगे निकली ’12th Fail’
पठान (Pathaan)
इस साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘पठान’ (Pathaan) हैं। ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 225 के बजट में सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1,050.30 करोड़ की कमाई की थी।
जवान (Jawan)
7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की दूसरी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 300 करोड़ में बनी इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 1,146.78 करोड़ बताया जा रहा है। एटली के निर्देशन में बनी फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका निभाई थी।
गदर 2 (Gadar 2)
इस 2023 में 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) है, जो 22 साल पहले रिलीज हुई पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का कुल बजट 60 करोड़ बताया जाता है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 691.08 करोड़ किया था।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani)
इसी साल रिलीज हुई चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रोमांटिक कॉमेडी पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani) है। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बजट 160 करोड़ बताया जाता है, जिसका टोटल कलेक्शन लगभग 355.61 करोड़ का रहा था। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines