Jawan Film New Poster: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘जवान’ को लेकर खूब खुर्खियों में हैं। फैंस को भी एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, हाल ही में इस फिल्म का प्रीव्यू भी रिलीज किया गया था, जो फैंस को बेहद पसंद आया था।
साथ ही फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई थी। वहीं, इस फिल्म में किंग खान पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इसी बीच अब शाहरुख ने फिल्म से एक्ट्रेस का लुक भी रिवील कर दिया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
शाहरुख खान शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
बता दें कि शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। वहीं, फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए एक्टर ने सोशल मीडिया पर जवान का एक नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में एक्ट्रेस नयनतारा का फायरी लुक दिख रहा है, जो बेहद शानदार लग रहा है।
एक्शन मोड़ में नजर आई नयनतारा
पोस्टर में साफ देखा जा सकता है कि नयनतारा हाथ में गन लिए फुल ऑन एक्शन अवतार में हैं। इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- “वह तूफान से पहले आने वाली गड़गड़ाहट है! नयनतारा।”
लंबे समय से चर्चा में बनी हुई फिल्म ‘जवान’
बता दें कि फिल्म जवान लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। साथ ही इस फिल्म में शाहरुख की हीरोईन नयनतारा हैं और वो साउथ में खूब नाम कमा चुकी है। साथ ही शाहरुख की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो में नजर आने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, विजय सेतुपति, योगी बाबू और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। साथ ही इस फिल्म में शाहरुख खान का अल-अलग लुक देखने को मिलेगा।
शाहरुख वर्कफ्रंट
वहीं, अगर शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो जवान के बाद शाहरुख खान डंकी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में की गई है।
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines