Shah Rukh Khan on Jawan Bald Look: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) की सक्सेस को काफी एंजॉय कर रहे हैं। हाल में उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो फिल्म में कैमियो रोल में नजर आईं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ फिल्म के ही एक गाने ‘चलेया…’ पर डांस करते नजर आ रहे थे। इसके अलावा SRK की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका अंदाजा फिल्म के कलेक्शन से लगाया जा सकता है। फिल्म ने 10 दिनों के अंदर 440.48 करोड़ की कमाई का शानदार आंकड़ा पार कर दिया है।
वहीं, उम्मीद लगाई जा रही है अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। इसी बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan on Jawan Bald Look) का एक इंटरव्यू भी सामने आया है, जिसमें वो फिल्म में अपने ‘गंजे’ लुक के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 10: ‘जवान’ की कम होती कमाई में फिर आया शानदार उछाल, 10वें दिन लगी इतने करोड़ की लॉटरी
Jawan की स्क्रिप्ट में नहीं था एक्टर का Bald Look
एक्टर ने ये खुलासा करते हुए चौंका दिया कि फिल्म की स्क्रिप्ट में उनका ऐसा कोई लुक नहीं था। हाल में शाहरुख खान ने IMDB के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि ‘उन्होंने फिल्म में Bald Look केवल आलस्य के चलते चुना’। साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि उनका ये लुक कभी भी स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था, बल्कि गेट-अप का हिस्सा था’। एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए आगे बताया कि ‘मैंने बस आलस्य के कारण गंजा लुक चुना। मैंने उनसे कहा कि मुझे 2 घंटे तक ये मेकअप की जरूरत नहीं है, क्या मैं गंजा हो सकता हूं?’
मेकअप से बचने के लिए SRK ने रखा Jawan Bald Look
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इस बारे में बात करते हुए आगे बताया कि ‘मुझे लगता है कि मेरा ये लुक उसी से निकला है। हालांकि, मैंने अपने कुछ दोस्तों को फिल्म का प्रोमो दिखाया तो वो बोले कि ‘अरे यार! ये बहुत डरावना लग रहा है। लड़कियां तुम्हें पसंद नहीं करेंगी’। एक्टर ने बताया कि ‘लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि लड़कियां मुझे पसंद करेंगी। मुझे उम्मीद है कि लड़कियों को गंजे आदमी पसंद आएंगे’। साथ ही शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि ‘मुझे भी गंजी लड़कियां पसंद हैं’।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines