Shah Rukh Khan Jawan: बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर सुर्खिओं में बने हुए हैं। शाहरुख की ‘जवान’ का क्रेज फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। फिल्म के टिकटों की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हो रही है। फिल्म 7 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर SRK के फैंस के लिए गुड़ न्यूज आ रही है, जो उनका दिन बना देगी। जी हांं… दरअसल 60 देशों के 300 शहरों में 85,000 फैंस शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) फ्री में देख पाएंगे।
ये प्लानिंग शाहरुख खान के फैन क्लब द्वारा किया जा रहा है। शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब (Shah Rukh Khan Universe Fan Club) की ओर से भारत के 300 से ज्यादा शहरों में जवान के कई शो आयोजित किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि वो फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए 85,000 फैंस की भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इस मशहूर एक्ट्रेस के लिए ये साल रहा बेहद लकी, बर्थडे पर बिकिनी उतार शेयर की Photos
SRK फैन क्लब ने बुक की फैंस के लिए टिकटें
साथ ही उनका कहना है कि ‘हम देश भर में समारोहों के साथ ‘जवान’ (Shah Rukh Khan Jawan) का स्वागत करने की योजना बना रहे हैं’। वहीं, अगर ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग के बारे में बात करें तो, शनिवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग में करीबन 80 हजार से ज्यादा टिकटें बिकी थी, जो रविवार तक 3 लाख तक पहुंच गई, जो लगातार बढ़ती जा रही है।
Jawan से पहले Pathaan के लिए हुआ था ऐसा
बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) से पहले इसी साल रिलीज हुई ब्लॉकस्टर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) के लिए भी SRK Universe Fan Club ने 200 शहरों में फैंस के लिए स्क्रीनिंग की थी, जिसमें 50,000 फैंस की भागीदारी थी। वहीं अब ‘जवान’ के लिए 300 शहरों और 85,000 फैंस अपनी भागीदारी देंगे।
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
49 mins ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
2 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines