Jawan And The Great Indian Family Box Office (May Earn): इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का कब्जा है। जहां किंग खान की फिल्म ने कमाई कर के तहलका मचा रखा है।
वहीं, विक्की कौशल की फिल्म कमाई के लिए खूब हाथ-पैर मार रही है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ अपनी रिलीज के 20वें दिन और विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ अपनी रिलीज के 5वें दिन कितना कलेक्शन कर सकती हैं। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- मैं तो अभी अपनी… राजनीति में एंट्री के सवाल पर Kangana Ranaut का बड़ा खुलासा
20वें दिन इतना कमा सकती है शाहरुख खान की ‘जवान’
पहले बात शाहरुख खान की फिल्म की कर लेते हैं तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, किंग खान की फिल्म ‘जवान’ अपनी रिलीज के 20वें दिन सभी भाषाओं में भारत में 5. 10 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन 571.18 करोड़ हो गया है।
‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ कर सकती है इतनी कमाई
वहीं, अगर विक्की कौशल की फिल्म की बात करें तो ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ अपनी रिलीज के 5वें दिन भारत में 1.03 करोड़ की कमाई की कर सकती है। हालांकि ये दोनों ही फिल्मों के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमे थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है।
19 दिनों में ‘जवान’ ने किया इतना कलेक्शन
इसके साथ ही अगर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की बीते 19 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो जवान ने अपनी रिलीज के पहले दिन 75 करोड़, दूसरे दिन 53.23 करोड़, तीसरे दिन 77.83 करोड़, चौथे दिन 80.1 करोड़, 5वें दिन 32.92 करोड़, 6वें दिन 26 करोड़, 7वें दिन 23.2 करोड़, 8वें दिन 21.6 करोड़, 9वें दिन 19.1 करोड़, 10वें दिन 31.8 करोड़, 11वें दिन 36.85 करोड़, 12वें दिन 16.25 करोड़, 13वें दिन 14.4 करोड़, 14वें दिन 9.6 करोड़, 15वें दिन 8.1 करोड़, 16वें दिन 7 करोड़, 17वें दिन 13 करोड़, 18वें दिन 14 करोड़ और 19वें दिन 5.4 करोड़ का कलेक्शन किया है।
विक्की कौशल की फिल्म ने 4 दिन में की इतनी कमाई
साथ ही विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के बीते चार दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 1.3 करोड़, दूसरे दिन 1.7 करोड़, तीसरे दिन 2 करोड़ और चौथे दिन 75 लाख का कारोबार किया है।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
24 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
29 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
31 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines