Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान पिछले काफी समय से अपनी फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कलेक्शन कर रही है। केवल हिंदी भाषा ही नहीं यह फिल्म दुनियाभर में बंपर कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म रोज नए-नए रिकॉर्ड ब्रेक करने की ओर आगे बढ़ रही है। यह फिल्म इतिहास की ऐसी पहली फिल्म है जो कि अपनी मूल भाषा में 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। जवान ने तमिल और तेलुगू सब मिलाकर अब तक कुल 636 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: पहले ही दिन Bigg Boss 17 के घर में दिखे Ankita Lokhande के Tantrum, दूसरे दिन भी घमासान रहेगा जारी?
रेड चिलीज ने शेयर किए आंकड़े
फिल्म का हिंदी कलेक्शन 577 करोड़ रुपये हो गया है। आखिरकार, फिल्म को रिलीज हुए छह हफ्ते का समय पूरा हो चुका है। वहीं बीते दिनों नेशनल सिनेमा दिवस के खास अवसर पर फिल्म ने नौ करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं रिपोर्ट के अनुसार 40वें दिन इस फिल्म ने 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं रेड चिलीड ने इस फिल्म के लेटेस्ट आंकड़े शेयर किए हैं। उसके अनुसार वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 1138 करोड़ का कारोबार किया है।
इन फिल्मों का कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड
हालांकि यह अभी तक की पांचवीं सबसे बड़ी भारतीय फिल्म है, हालांकि जवान अभी तक केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर के वर्ल्ड वाइड के पास पहुंच रही है। जिसमें केजीएफ चैप्टर 2 ने वर्ल्डवाइड 1215 करोड़ वहीं आरआरआर ने 1230 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि अब तक की शीर्ष दो भारतीय फिल्में हैं जिनका रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है और वह हैं बाहुबली 2: द कन्क्लूजन, जिसने 1780 करोड़ रुपये थे और आमिर खान की दंगल जिसने 2016 में दुनिया भर में 2400 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने ज्यादातर कारोबार चीन से किया था।
इस फिल्म ने की थी सबसे ज्यादा कमाई
बता दें कि जवान और पठान दोनों ने संयुक्त रूप से भी उतनी कमाई नहीं की जितनी दंगल ने की थी। एटली द्वारा निर्देशित जवान को शाहरुख की पहली पैन इंडिया फिल्म के रूप में डिजाइन किया गया था, जिसमें साउथ के सितारों नयनतारा और विजय सेतुपति ने सहायक भूमिकाएं निभाईं थीं।
संबंधित खबरें
LIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
15 mins ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
30 mins agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
23 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines