Jawan Advance Booking: लंबे समय के इंतजार के बाद शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर आउट होते ही हर तरफ छा गया और फैन्स शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म विश्व भर के सिनेमाघरों में 7 सितंबर (गुरुवार) को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले शाहरुख की जवान की टिकटों की प्री बुकिंग चुनिंदा शहरों के सिनेमाघरों में शुरू हो चुकी है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
एडवांस बुकिंग शुरू (Jawan Advance Booking)
शाहरुख की फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग बुकमायशो (Bookmyshow) ने शुरू कर दी है। हालांकि, एडवांस बुकिंग सिर्फ मुंबई के दो थिएटरों में शुरू गई है, जहां हिंदी शो दिखाया जाएगा। इन दोनों थिएटरों में एक मलाड में स्थित पीवीआर इन्फिनिटी और एक लोअर परेल में स्थित पीवीआर आईसीओएन है। दर्शक 7 सितंबर से 10 सितंबर के बीच जवान के किसी भी शो के लिए एडवांस बुकिंग कर सकते हैं।
जवान की टिकट की क्या है कीमत? (Jawan Ticket Price)
अगर आप भी जवान की टिकटों के लिए एडवांस बुकिंग करने जा रहे हैं, तो इससे पहले इसकी कीमत जान लीजिए। आपको बता दें कि, सुबह के आईमैक्स शो (सुबह 8 बजे और 11:45 बजे) की रेंज 400 से 1200 रुपये तक होती है, वहीं बाद के आईमैक्स शो की कीमत 700 से 1850 रुपये तक होती है। दोनों थिएटरों में सुबह के 2डी शो की कीमत 220 से 750 रुपये तक है। और बाद के 2D शो की रेंज 300 से 1850 रुपये तक है।
यह भी पढ़ेंः जवान के ट्रेलर में Shah Rukh Khan के जबरदस्त डायलॉग, मजेदार अंदाज में किया Alia Bhatt का जिक्र
फिलहाल आधिकारिक तौर अभी ये जानकारी नहीं दी गई है कि शाहरुख खान की फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग देश के अन्य शहरों में कब से शुरू होगी। संभावना है कि जल्द ही अन्य शहरों में स्थित थिएटरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो सकती है।
स्टार कास्ट
एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान के फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणि और रिद्धि डोगरा भी हैं। यहीं नहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी है।बहरहाल, फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines