Nayanthara Twins Kids Name: नयनतारा ने खास अंदाज में किया जुड़वा बच्चों के नाम का खुलासा, देखें वीडियो

Nayanthara Twins Kids Name

Nayanthara Twins Kids Name

विज्ञापन

Nayanthara Twins Kids Name: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) सेरोगसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों की मां बनीं है।

बीते साल एक्ट्रेस ने 9 जून 2022 को फिल्ममेकर विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) से शादी के सात फेरे लिए थे। इस बीच अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नयनतारा अपने ट्विन्स बेटों के नाम का ऐलान करते हुए दिख रही हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/NayanCafe/status/1642478280556314625?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1642478280556314625%7Ctwgr%5Ecc30936aba82cd5c243fc970bdd8df4dde1dc166%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fsouth-cinema%2Fjawan-actress-nayanthara-reveals-her-twins-kids-name-watch-video-here-2374016

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस नयनतारा चेन्नई में एक इवेंट में बतौर गेस्ट शामिल हुई थी। इस खास मौके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नयनतारा ने अपने दोनों बेटों के नाम का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को एक फैन ने ट्विटर पर शेयर किया। वायरल हो रहे वीडियो में नयनतारा अपने दोनों जुड़वा बेटों के नाम का खुलासा करती हुए दिख रही है।

विज्ञापन

फाइनली नयनतारा ने अपने जुडवा बेटों का नाम बता दिया- यूजर

इस वीडियो में नयनतारा कह रही है कि- उनके बच्चों के नाम उयिर रुद्रोनिल एन शिवन और दूसरे बेटे का नाम उलग ढैवाग एन शिवन है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘फाइनली नयनतारा ने अपने जुडवा बेटों का नाम बता दिया है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती रहती हैं एक्ट्रेस

बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने बेटों के फोटोज को शेयर करती रहती है, जो फैंस को भी खूब भाती है।

और पढ़िए – Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने NMACC इवेंट में पहनी 65 साल पुरानी साड़ी, देखें फोटोज

‘जवान’ में नजर आने वाली हैं नयनतारा 

बताते चलें कि ‘जवान’ फिल्म एक्ट्रेस नयनतारा हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं। साथ ही नयनतारा ने अब अपनी एक्टिंग का जलवा सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ में दिखाने वाली है, जिसका फैंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार भी है।

विज्ञापन

बता दें कि नयनतारा और किंग खान की ये फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं और बहुत ही बेसब्री से इसका इंतजार भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ