लग्जरी लाइफ, कई रईस फेल...Shahrukh Khan की इस हीरोइन के 'जलवे' देख रह जाएंगे हैरान
Edited By Nancy Tomar

Jawan Actress Nayanthara
Edited By Nancy Tomar

Jawan Actress Nayanthara
Jawan Actress Nayanthara: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म देखने के लिए फैंस क्रेजी हो रहे हैं और इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, किंग खान की इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी अहम रोल में नजर आने वाली है।
नयनतारा हमेशा ही अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘जवान’ की ये एक्ट्रेस रईसी में कई बड़े सितारों को टक्कर देती है। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा, चलिए जान लेते हैं कि आखिर नयनतारा कैसी लाइफ जीना पसंद करती है।
‘जवान’ एक्ट्रेस नयनतारा अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीतने में माहिर है। नयनतारा बेहद ही लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती है और रईसी में कई बड़े सितारों को टक्कर देती है। रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा 200 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन है। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस के पास उनका प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।
इतना ही नहीं बल्कि साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के पास हैदराबाद-चेन्नई में घर है, जिनकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। साथ ही एक्ट्रेस का राउडी पिक्चर प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये है। वहीं, नयनतारा The Lip Balm Company में पार्टनर भी है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ है। वहीं, एक्ट्रेस के पास कई लग्जरी कारें भी हैं, जिनकी कीमत करोड़ो में है।
बता दें कि नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वहीं, अब अभिनेत्री शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। ‘जवान’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड है और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख और नयनतारा के अलावा दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति, प्रियामणी, सान्या मल्होत्रा अहम किरदार में नजर आने वाली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: