Shah Rukh Khan Suhana Tirupati: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग कहने जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी है, जो फैंस के लिए काटने काफी भारी हो रहा है। 7 सितंबर को फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने वाली है। ‘पठान’ (Pathaan) के बाद फैंस किंग खान की ‘जवान’ (Jawan) को लेकर भी उतने ही उत्सुक हैं। इसी बीच अपनी ‘जवान’ की रिलीज से पहले SRK बेटी और जल्द जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के निर्देशन में बनी ‘द आर्चीज’ (The Archies) से डेब्यू करने वाली सुहाना (Suhana) और यनतारा के साथ तिरुपति दर्शन करने पहुंचे।
इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Suhana Tirupati) बड़े बालों में व्हाइट कलर की शर्ट के साथ साउथ स्टाइल में लूंगी कैरी किए नजर आ रही है। साथ ही उनकी बेटी सुहाना भी व्हाइट कलर के सूट में खुले बालों में बेहद प्यारी नजर आ रही हैं। साथ ही नयनतारा भी व्हाइट कलर के सूट में पोनी टेल के साथ नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Aparna Nair सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, मां बोली- बेटी ने वीडियो कॉल कर बताया था ‘पति’ का सच
Jawan की रिलीज से पहले तिरुपति पहुंचे SRK
शाहरुख खान की फिल्म की रिलीज में दो दिन बाकी हैं। ऐसे में शाहरुख खान अपनी फिल्म की प्रमोशन से समय निकाल कर तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शक कर उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। इससे पहले शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे, जिसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। किंग खान के फैंस को उनका वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
Atlee की Jawan का हर किसी को बेसब्री से इंतजार
बता दें कि साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी ‘जवान’ (Jawan) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ नयनतारा (Nayanthara), विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi), सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म में ‘पठान’ SRK के साथ नजर आ चुकीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का कैमियो भी दिखाई देने वाला है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines