Shah Rukh Khan Dunki World Cup 2023 Connection: बॉलीवुड इंडस्ट्री और अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 637.23 करोड़ की कमाई कर ली है और फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 1132.13 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, अब फैंस को उनकी दूसरी बड़ी बजट अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है।
इसी बीच फैंस फिल्म की टीजर और ट्रेलर के भी आने का वेट कर रहे हैं। हाल में फिल्म को लेकर कई अपडेट सामने आए हैं, जिसमें सबसे टीजर का अपडेट आता है। शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ के साथ साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सालार’ (Salaar) के भी साथ में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में फैंस दोनों फिल्मों के बीच के क्लैश को देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Bigg Boss 17 में जुदा होंगे दो प्यार करने वाले! Neil ने Aishwarya को बताई सच्चाई
कब रिलीज होगा Dunki का टीजर?
वहीं, अगर शाहरुख खान की ‘डंकी’ के टीजर की रिलीज डेट के बारे में बात करें तो, राजकुमार हिरानी के निर्देशेन में बन रही SRK की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के टीजर को लेकर फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। ऐसे में रिपॉर्ट्स की माने तो फिल्म का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर इस दिवाली पर आ सकता है।
Dunki का वर्ल्ड कप 2023 से कनेक्शन
इसके अलावा फिल्म के टीजर का सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) और ‘वर्ल्ड कप 2023’ (World Cup 2023) के साथ भी बड़ा कनेक्शन बताया जा रहा है। वहीं, अगर SRK की ‘डंकी’ और ‘वर्ल्ड कप 2023’ (World Cup 2023) के कनेक्शन के बारे बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक टीजर 19 नवंबर को वर्ल्ड कप क्रिकेट फाइनल शेड्यूल के दिन रिलीज किया जा सकता है। साथ ही फिल्म की स्टार कास्ट भी उस दौरान स्टेडियम में नजर आ सकती है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines