Shah Rukh Khan 5 Looks In Jawan: इन दिनों बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। किग खान के साथ-साथ उनके फैंस भी उनकी दूसरे ब्लॉकबस्ट कमबैक को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसकी एंडवास बुकिंग भी विदेश में कमाल की हो रही है। इसी बीच शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक छोटा सा टीजर जारी किया है, जिसमें एक्टर के अलग-अलग लुक्स में नजर आ रहे हैं।
खास बात ये है कि फिल्म के नाम ‘जवान’ (Jawan) में 5 शब्द आते हैं और फिल्म में भी किंग खान 5 अलग-अलग अवातर में नजर आने वाले हैं। साथ ही इस टीजर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा ‘ये तो शुरुआत है। न्याय के अनेक चेहरे। ये तीर है। अभी ढाल बाक़ी है। ये अंत है अभी काल बाक़ी है। ये पूछता है ख़ुद से कुछ अभी जवाब बाक़ी है। #Jawan 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। हिंदी, तमिल और तेलुगू में’।
यह भी पढ़ें: इस ‘वेब सीरीज’ से इन्सपायर है Shah Rukh Khan खान की Jawan? कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया सच
फैंस को खूब पसंद आ रहा Jawan का टीजर
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) द्वारा शेयर किया गया ये टीजर किंग खान के फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस उनकी वीडियो पर कमेंट्स कर फिल्म के लिए अपने एक्साइटमेंट बता रहे हैं। साउथ निर्देशक एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के साथ साइथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayantara) और विजये सेतुपति (Vijaye Setupati) नजर आने वाले हैं।
क्या कहती है कहानी?
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की इस फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान पर आधारित है, जो समाज में फैली बुराइयों और गंदगियों को खत्म करने की कोशिशों में लगा है। फिल्म में शाहरुख कई लुक्स में नजर आने वाले हैं, जो उनके करेक्टर्स के लिए ही लिए गए हैं। फिल्म का का प्रिव्यू वीडियो 10 जुलाई को रिलीज किया गया था, जिसको खूब पसंद किया गया था।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
7 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
11 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
13 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
14 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
15 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
16 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
17 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines